महाकुंभ पहुंचीं तनीषा मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

महाकुंभ पहुंचीं कजोल की बहन तनीषा मुखर्जी, लाल परी बन संगम में लगाई पवित्र डुबकी

महाकुंभ में हर रोज करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन की साली और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी पहुंचीं। उन्होंने भगवा साड़ी में संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में हर रोज करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन की साली और एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी पहुंची हैं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, सामने आए इस वीडियो में तनीषा संगम में डुबकी के दौरान फोटो शूट भी कराती नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज देने के साथ ही डुबकी का रीटेक भी होता नजर आया है। इस दौरान वह भगवा साड़ी पहने महाकुंभ के मेले में दिखाई दी हैं। हालांकि, इस दौरान वह शूट कर रहे लोगों से कहती हैं कि इससे आगे नहीं जा सकते हैं और गहरा होगा।

वीडियो देख लोगों ने किया कमेंट वहीं इस वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोगों का कहना है कि तनीषा ने बिना किसी शोबाजी के आम लोगों की तरह संगम में डुबकी लगाई। तो कुछ लोग उनकी हरकत देख हंस रहे हैं। इस बीच एक एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'उन्हें सलाम। उन्होंने बिना किसी नखरे के एक आम आदमी की तरह डुबकी लगाई और पूरे कुंभ मेले में बिना थके चलती रहीं।' फिर दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'नमस्कारम कृपया क्या आप इन्हें डुबकी लगाने का सही तरीका बता सकते है।' इसके अलावा तीसरे ने लिखा कि, 'क्या ये यहां पूल पार्टी करने आई हैं।' फिर अन्य ने लिखा कि, 'इन्हें देखकर लग रहा है कि ये फिल्मों में एक्ट कर रही हैं, उसी तरह रीटेक भी ले रही हैं।'

इस फिल्म से तनीषा ने किया था डेब्यू

आपको बता दें, तनीषा ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'नील एंड निकी' से की थी। लेकिन अभी वह फिल्मों से दूर हैं। वो अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं ौर दुर्गा पूजा के दौरान भी तनीषा परिवार के साथ दुर्गा पंडालों में नजर आई थीं। वहीं पूजा पाठ के साथ महाकुंभ में आना सनातन के प्रति उनकी आस्था को दर्शा रहा है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा