काजल राघवानी  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: दर्द में झलके काजल राघवानी के आंसू, पिताजी को याद कर भावुक हुई भोजपुरी एक्ट्रेस

Bhojpuri Bawaal के नए प्रोमो में काजल राघवानी पिता को याद कर भावुक होती नजर आएंगी। पिता के निधन का दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह अपने लिए लड़ेंगी और किसी से नहीं डरेंगी।

अपूर्वा नायक

Kajal Raghwani Emotional Father Demise: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों का एक अनोखा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। पावरस्टार पवन सिंह के बाद अब काजल राघवानी का भी एक नया रुप दर्शकों को देखने मिलने वाला है।

भोजपुरी बवाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे कलाकार दिखायी दे रहे हैं।

काजल राघवानी का झलका दर्द

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दर्द झलकता हुआ दिखेगा। शो के लेटेस्ट प्रोमो में काजल काफी भावुक नजर आ रही है। इस प्रोमो में काजल बता रही है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पिताजी को खो दिया है। उन्हें इस बात का काफी अफसोस है कि वो आखिरी समय में अपने पिताजी के साथ नहीं थी, लेकिन वो ईश्वर से कामना करती हुई नजर आ रही है कि उनके पिताजी जहां भी हो उनकी आत्मा को शांति मिले।

पिताजी की कमी हुई महसूस

भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट एपिसोड में आपको देखने के लिए मिलेगा कि कैसे पिता को खोने के बाद एक बेटी का दर्द सामने आ रहा है। काजल राघवानी इस प्रोमो में अपने पिता की कमी होने को भलीभांति महसूस कर पा रही है। वो इस प्रोमो में कहती हुई नजर आ रही है कि अगर उन्हें पिता का साथ मिलता, ,सपोर्ट मिलता तो उनके साथ जो भी गलत हुआ शायद वो नहीं हो पाता। साथ ही काजल राघवानी इस प्रोमो में ये भी कहती हुई नजर आ रही है कि वो अपने लिए लड़ेगी। अब को किसी से भी नहीं डरने वाली है।

काजल के आंसू देख यूजर्स दुखी हुए फैंस

भोजपुरी बवाल के इस प्रोमो पर दर्शक काजल को भावुक देखकर उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस प्रोमो वीडियो में कमेंट किया कि मत रोओ काजल दीदी आप ऐसा करोगे तो आप दुनिया और इंडस्ट्री में स्ट्रॉंग कैसे रहोगी। वही एक और यूजर ने लिखा कि काजल दीदी आप रोया मत करो हम मर जाएंगे आप बहुत स्ट्रॉन्ग हैं हम आपके साथ साथ है दी आपकी भी गलती नहीं है हर इंसान जब दुखी होता है तो उसका दुख आंसू में दिखता है।

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा

Bristy Mukherjee Suicide: ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थीं बृष्टि

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर भड़के सांसद रविशंकर प्रसाद

दिल्ली मार्च पर लगा ब्रेक, केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने बदला मूड; जानिए SC में क्या हुआ