YRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखी पुरानी पीढ़ी की झलक, जन्माष्टमी की पूजा में होगी तान्या की एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड में मायरा और कबीर की नजदीकियां बढ़ सकती हैं। वहीं अभिरा को मायरा के बदले अंदाज पर शक होगा और तान्या की एंट्री कहानी में नया ट्विस्ट लाएगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज का एपिसोड काफी खास होने वाला है। राजन शाही के इस शो में 5वीं जनरेशन की कहानी पर शो आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दमानी हाउस में जन्माष्टमी पूजा का उत्सव मनाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि नंदिनी दमानी पोद्दार और दमानी परिवार के बीच शुरू हुई दुश्मनी को दूर करने की पूरी कोशिश करेगी लेकिन ये दुश्मनी इतनी आसानी से खत्म होती हुई नजर नहीं आ रही है।

भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबी मायरा और अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जन्माष्टमी के पूजा के दौरान अभिरा और मायरा को भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबकर भजन गाते हुए देखा जा सकेगा। हालांकि एपिसोड की सबसे खास बात ये रहेगी कि इस एपिसोड में अक्षरा, नायरा और अक्षु तीनों की झलक भी देखने के लिए मिलेगी। मायरा ये रिश्ता क्या कहलाता है कि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिखायी देगी।

जन्माष्टमी की पूजा में बढ़ेगी मायरा कबीर की नजदीकी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में जन्माष्टमी पूजा के दौरान मायरा और कबीर की दोस्ती नजदीकी में बदलती हुई देखने मिल सकती है। जन्माष्टमी की पूजा के दौरान कबीर मायरा की हेयरस्टाइल सुधारते हुए दिख सकता है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert
हनुमान अंश की कमाई धुरंधर से पीछे, फिर भी मुनाफे में निकली आगे, जानें दोनों फिल्मों का पूरा हिसाब

अभिरा को हुआ मायरा पर शक

सीरियल की आगे की कहानी मायरा और कबीर के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमते हुए दिखायी दे सकती है। मायरा का बदला-बदला अंदाज देखकर अभिरा की टेंशन बढ़ जाएगी। मायरा में नजर आ रहे इस बदलाव को लेकर अभिरा को उसके जिंदगी में किसी लड़के के होने का शक होने लगेगा।

जन्माष्टमी पूजा में हुई तान्या की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में जन्माष्टमी पूजा के दौरान तान्या की सरप्राइज एंट्री होते हुए दिखायी देगी। तान्या को अपने सामने देख अभिरा और अरमान के साथ ही मायरा भी देखकर खुशी से झूम उठती है। तान्या अरमान की बुआ के बेटे कृष की एक्स वाइफ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com