पवन सिंह से रिश्ते सुधारने की पहल कर रहीं ज्योति सिंह 
मनोरंजन

पवन सिंह से रिश्ते सुधारने की पहल कर रहीं ज्योति सिंह, लखनऊ में करेंगी मुलाकात

Jyoti Singh initiative to meet Pawan Singh: पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में वर्षों से विवाद चल रहा है। तलाक का केस आरा फैमिली कोर्ट में लंबित है, लेकिन ज्योति ने रिश्ते सुधारने की पहल की है।

सोनाली झा

Jyoti Singh meet Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता बीते काफी साल से विवादों में चल रहा है, लेकिन अब ज्योति ने अपनी तरफ से रिश्ते सुधारने की पहल की है। रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनका और ज्योति सिंह का तलाक का केस आरा फैमिली कोर्ट में चल रहा है, लेकिन ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर रिश्ते को सुधारने की पहल कर रही हैं। पवन सिंह से मिलने से पहले उन्होंने एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है।

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की है। उन्होंने लिखा है कि कितनी रातें बहला-फुसला के सुलाया है खुद को, कि कल ही वो सुबह है, जब सब कुछ ठीक हो जाएगा। पोस्ट से साफ है कि ज्योति, पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते के ठीक होने की उम्मीद जता रही हैं। बता दें कि ज्योति शनिवार को अपने परिवार के साथ पवन सिंह के घर जाने वाली हैं। उन्होंने शुक्रवार देर रात पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी थी।

ज्योति सिंह का पोस्ट

उन्होंने लिखा था कि प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ में आ रही हूं, मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और भी होंगे तो मैं आपका इंतजार करूंगी या फिर आप जहां भी बुलाएंगे मैं वहां आ जाऊंगी। ज्योति ने पोस्ट के कैप्शन में एक्टर पर फोन न उठाने और रिश्ते में पहल नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

ज्योति सिंह ने कही ये बात

ज्योति ने कैप्शन में लिखा कि मैं कई दिनों से मैसेज और कॉल लगातार कर रही हूं, न वह कोई रिप्लाई दे रहे हैं न उनके परिवार का कोई सदस्य, तो मजबूरन मुझे सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदेश देना पड़ता है। पवन और ज्योति सिंह के फैंस भी चाहते हैं कि कपल एक हो जाए। एक यूजर ने लिखा कि भैया आपसे जरूर मिलेंगे, माता रानी की कृपा आप दोनों पर बनी रहे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतनी सुविधा होते हुए भी आप दोनों की बात नहीं हो पाती, बड़ी दुख की बात है, माता रानी आपके सारे कष्ट दूर करें और आप दोनों फिर से एक साथ रहने लगें।

INDIA Bloc Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के मार्च का आगाज, सुप्रीम कोर्ट ने दी याचिका दाखिल करने की इजाजत

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल