लवयापा और बैडएस रवि कुमार का चौथे दिन ही हुआ खस्ता हाल  
मनोरंजन

मंडे टेस्ट में फेल हुई जुनैद खान की लवयापा और हिमेश की बैडएस रवि कुमार, जानें कितनी हुई कमाई

मंडे टेस्ट में फेल हो गई है जुनैद खान की लवयापा और हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार। आइए जानते हैं पहले मंडे को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की।

अनिल सिंह

मुंबई: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म लवयापा 7 फरवरी को रिलीज हुई। लेकिन फिल्म पहले ही मंडे टेस्ट में बुरी तरह से फेल होती हुई नजर आई है। इसकी कमाई पहले मंडे के दिन लाखों में सिमट गई। वहीं दूसरी तरफ हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार से लोगों को काफी उम्मीद थी, लेकिन वह फिल्म भी पहले मंडे टेस्ट में बुरी तरह से फेल होते हुए नजर आई है।

10 तारीख यानी सोमवार को लवयापा का सिनेमाघरों में चौथा दिन था। वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन पहले ही सोमवार को यह फिल्म बुरी तरह से लड़खड़ा गई यानी पहले वीक डेज में फिल्म ने बुरा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। लवयापा के चौथे दिन की कमाई की अगर बात करें तो सोमवार को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख रुपए कमाने में कामयाब हुई है, जो फिल्म के खस्ताहाल को बयान कर रहा है। हालत यही रहे तो एक हफ्ते के भीतर ही यह फिल्म सिनेमाघरों से उतर जाएगी। फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़, दूसरे दिन 1.65 करोड़, तीसरे दिन 1.75 करोड़ और चौथे दिन 60 लाख रुपए की कमाई की है। इस फिल्म की कुल कमाई 5.15 करोड़ रुपए रही।

हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार फिल्म को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। सोमवार को पहले मंडे टेस्ट में यह फिल्म फेल होते हुए नजर आई है। चौथे दिन इस फिल्म ने करीब 50 लाख रुपए की कमाई की। इस फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़, तीसरे दिन 1.4 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने भी 4 दिन में कल 6.6 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की लागत 20 करोड़ की थी, ऐसे में लगता नहीं है कि यह आसानी से अपना बजट वसूल पाएगी।

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?