ये कलाकार नहीं देश के दुश्मन हैं, सुनील पाल ने रणवीर इलाहाबादिया को बताया आतंकवादी

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने रणवीर इलाहाबादिया को आतंकवादी बताया है और कहा है यह कलाकार नहीं है देश के दुश्मन हैं।
Sunil Pal called Ranveer Allahbadia a terrorist and said such people should be punished
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने रणवीर इलाहाबादिया को आतंकवादी बताया है
Published on
Updated on

मुंबई: रणवीर इलाहाबादिया इस समय अपनी अश्लील टिप्पणी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो में उन्होंने विवादित टिप्पणी कर दी थी। इलाहाबादिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मुंबई से लेकर असम तक मामले भी दर्ज हुए हैं। अब उन पर कानूनी शिकंजा कसने वाला है। लेकिन इन सबके बीच मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने रणवीर इलाहाबादिया को आतंकवादी बताया है।

सुनील पाल ने अमर उजाला को दिए गए इंटरव्यू में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित टिप्पणी को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया एक मजदूर 12 घंटे काम करता है तो उसे मुश्किल से 500 या 700 रुपये की दिहाड़ी मिलती है। वहीं कुछ लोग यूट्यूब पर गंदी गाली देकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। युवा पीढ़ी को बिगाड़ रहे हैं। उनकी नस्ल में जहर घोल रहे हैं। माता-पिता को अपमानित करके पैसा कमा रहे हैं, ऐसे लोगों को मैं आतंकवादी समझता हूं।

सुनील पाल ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा, मैं ऐसे लोगों के लिए सजा और जुर्माने जमाने की मांग करता हूं। इंटरव्यू के दौरान सुनील पाल ने कहा कि इन लोगों को 10 साल की सजा होनी चाहिए और इन पर लाखों, करोड़ों रुपए का जुर्माना भी लगना चाहिए, जो इनको सपोर्ट करते हैं उन्हें भी सजा होनी चाहिए, उन्हें भी जेल भेजा जाना चाहिए। इन लोगों की वजह से स्टैंड अप कॉमेडी बदनाम हो रही है। यह लोग देश के दुश्मन हैं, यह कलाकार नहीं हैं। पुलिस को ऐसे लोगों को उल्टा लटका कर मारना चाहिए। यह लोग तब तक नहीं सुधरेंगे जब तक इन्हें जूते चप्पलों से नहीं मारा जाएगा। रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर देश में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है। सिर्फ सुनील पाल ही नहीं एहसान कुरैशी, बी प्राक और मनोज मुंतशिर जैसे कलाकार भी रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com