दादा के नाम से बनी पहचान, इस नृत्य शैली में पारंगत हैं JR NTR 
मनोरंजन

असली नाम से नहीं बल्कि दादा के नाम से बनी पहचान, इस नृत्य शैली में पारंगत हैं JR NTR

जूनियर एनटीआर साउथ के सुपरस्टार हैं। 42 साल के एक्टर का करियर शोहरत की बुलंदी पर है, लेकिन क्या आप जानते हैं। उनका असली नाम क्या है? उनकी फैमिली में कौन-कौन है?

अनिल सिंह

जूनियर एनटीआर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं। 8 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। 1991 में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मर्षि विश्वामित्र में जूनियर एनटीआर ने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। इसके बाद वह 1996 में आई फिल्म रामायणम में भी काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था।

जूनियर एनटीआर का जन्म 20 मई 1983 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता फिल्म अभिनेता और पॉलिटिशियन नंदमूरि हरीकृष्ण थे, जबकि उनके दादा एनटी रामा राव थे। एनटी रामा राव तेलुगू सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। एनटीआर के नाम पर ही जूनियर एनटीआर का नाम पड़ा, उनका नाम एनटी तारक रामा राव रखा गया था।

पहली फिल्म के रिलीज के वक्त तारक नाम ही इस्तेमाल किया गया था था लेकिन नाम के साथ एनटी रामा राव जुड़ा होने के नाते लोग इन्हें जूनियर एनटीआर नाम से पुकारने लगे और फिर यही उनका नाम और पहचान बन गया। फिल्म में भी अब इनका नाम जूनियर एनटीआर के तौर पर ही स्थापित हो चुका है।

जूनियर एनटीआर को अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं, जिनमें नंदी अवार्ड, आईफा अवार्ड, फिल्म फेयर अवार्ड, बेस्ट तेलुगू अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड का नाम शामिल है। जूनियर एनटीआर की शादी लक्ष्मी प्रणति से हुई है जूनियर एनटीआर की शादी का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। वह जब लक्ष्मी से शादी करना चाह रहे थे तब लक्ष्मी की उम्र 17 साल की थी इसके लिए उनके खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। फिर एक साल बाद उनकी शादी हो सकी, जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी के दो बच्चे हैं।

जूनियर एनटीआर को डांस का शौक बचपन से था, कम ही लोग जानते हैं कि जूनियर एनटीआर ने कुचिपुड़ी डांस सीखा हुआ है और वह इस डांस शैली में पूरी तरह से पारंगत है। उनके डांस शैली का बेहतरीन नमूना उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां