‘जॉली एलएलबी 3’ का क्रेज दूसरे हफ्ते भी रहा बरकरार 
मनोरंजन

‘जॉली एलएलबी 3’ का क्रेज दूसरे हफ्ते भी रहा बरकरार, दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त प्यार

Jolly LLB 3 Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 रिलीज के दूसरे हफ्ते शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 11वें दिन 3 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 93.50 करोड़ तक पहुंच गई।

सोनाली झा

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर ‘जॉली एलएलबी 3’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। हंसी और कोर्टरूम ड्रामा का यह कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब भा रहा है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती हफ्ते से ही मजबूत पकड़ बना ली थी। अब फिल्म ने 11 दिन पूरे कर लिए हैं और दूसरे सोमवार यानी 11 दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के 11वें दिन लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म का कलेक्शन स्थिर बना हुआ है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 93.50 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये कमाए थे।

जॉली एलएलबी 3 की कमाई

वहीं दूसरे हफ्ते की शुरुआत में यानी 8वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 9वें दिन यह आंकड़ा 6.5 करोड़ तक पहुंच गया और 10वें दिन भी फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक रहा। अब बात करें 100 करोड़ क्लब की तो ‘जॉली एलएलबी 3’ महज 6.50 करोड़ रुपये की दूरी पर है।

जॉली एलएलबी 3 की दमदार कास्ट

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर ऐसा होता है तो यह अक्षय कुमार की साल 2025 की तीसरी फिल्म होगी जो 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी। इससे पहले उनकी फिल्में ‘स्काई फोर्स’ और ‘हाउसफुल 5’ भी यह मील का पत्थर पार कर चुकी हैं। फिल्म की लोकप्रियता की बड़ी वजह इसकी दमदार स्टार कास्ट और मजेदार कहानी है।

कोर्टरूम की कहानी

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। कोर्टरूम में दोनों जॉली का आमना-सामना लोगों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करता है। साथ ही फिल्म का सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर, ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपने सफर को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कितनी तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होती है और उसके बाद भी अपनी कमाई को किस स्तर तक ले जा पाती है।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO