शनाया कपूर और दुलकर सलमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

वीकेंड पर बोरियत होगी दूर, नवंबर में जियो हॉटस्टार पर रिलीज होंगी ये 5 शानदार फिल्में और सीरीज

November OTT Releases 2026: नवंबर में जियो हॉटस्टार पर आई एम गेम, पुष्पक विमानम और स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क समेत 5 फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। जानें इनकी रिलीज डेट और कहानी।

सोनाली झा

Highlights

  • नवंबर में जियो हॉटस्टार पर फिल्में और वेब सीरीज की नई लाइनअप देखने को मिलेगी।

  • 'द गिल्डेड एज' सीजन 4 का प्रीमियर 2 नवंबर को होगा।

  • दुलकर सलमान की फिल्म 'आई एम गेम' 6 नवंबर से पांच भाषाओं में स्ट्रीम होगी।

  • 'पुष्पक विमानम' 12 नवंबर और शनाया कपूर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' 13 नवंबर को रिलीज होगी।

  • शगुन शर्मा की सीरीज 'क्वीन' 16 नवंबर से कलर्स टीवी पर आएगी और जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगी।

JioHotstar November 2026 Releases: नवंबर का महीना ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने जियो हॉटस्टार पर एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और पॉलिटिकल ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। दुलकर सलमान की फैंटेसी एक्शन फिल्म से लेकर शनाया कपूर की थ्रिलर सीरीज तक, दर्शकों के लिए कई नए विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस महीने प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है।

हॉलीवुड सीरीज 'द गिल्डेड एज' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। इस बार कहानी 1880 के दशक के न्यूयॉर्क की अमीर और ताकतवर सोसाइटी के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी। सीरीज में उस दौर के रईस परिवारों के बीच सत्ता, प्रतिष्ठा और सामाजिक हैसियत की जंग देखने को मिलेगी। पीरियड ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीजन खास हो सकता है। इसका प्रीमियर 2 नवंबर को होगा।

आई एम गेम

दुलकर सलमान की फैंटेसी एक्शन फिल्म 'आई एम गेम' भी नवंबर में ओटीटी पर दस्तक देगी। फिल्म में वह डैन जॉन नाम के एक अमीर शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पैसों और रोमांच का शौक है। थिएटर में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म 6 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि दर्शक इसे मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में देख सकेंगे।

पुष्पक विमानम

अगर आपको कॉमेडी के साथ थ्रिलर देखना पसंद है, तो 'पुष्पक विमानम' आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह तेलुगु भाषा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें आनंद देवरकोंडा, गीत सैनी, सानवे मेघना और सुनील जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी में मनोरंजन के साथ सस्पेंस का तड़का भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म 12 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क

करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रेंचाइजी इस बार नए और रहस्यमयी अंदाज में लौट रही है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' एक डार्क थ्रिलर सीरीज है, जिसमें शनाया कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। कहानी एक लड़की की रहस्यमयी मौत के बाद उसकी जुड़वां बहन की सच्चाई तलाशने की कोशिश पर आधारित है। यह सीरीज 13 नवंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

क्वीन

नवंबर की ओटीटी रिलीज लिस्ट में पॉलिटिकल ड्रामा 'क्वीन' भी शामिल है। इसमें शगुन शर्मा नीति के किरदार में नजर आएंगी। कहानी धोखे और हमले के बाद नीति की जिंदगी में आए बदलावों और एक ताकतवर राजनीतिक परिवार में उसकी नई शुरुआत के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शो 16 नवंबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा और इसके एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी देखे जा सकेंगे। इस तरह नवंबर में दर्शकों के पास अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज देखने के कई विकल्प होंगे।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला