सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ज्वेल थीफ का नहीं चला जादू  
मनोरंजन

Jewel Thief The Heist Begins: वेस्ट ऑफ टाइम है! सैफ और जयदीप अहलवात की ज्वेल थीफ

Jewel Thief The Heist Begins: सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की फिल्म 'ज्वेल थीफ' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म को ना ही रिव्यू अच्छा मिला है और ना ही यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है।

अनिल सिंह

Jewel Thief The Heist Begins: ज्वेल थीफ जैसी फिल्म बनाने के लिए सिद्धार्थ आनंद की आलोचना हो रही है। क्योंकि वो 'पठान' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म को औसतन एक स्टार की रेटिंग मिली है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सभी ने एक्टिंग ठीक की है लेकिन फिल्म की कहानी और डायरेक्शन इतना कमजोर है कि दर्शक इसे हजम कर पाएंगे यह कहना पूरी तरह से गलत होगा। फिल्म पूरी तरह से प्रिडिक्टेबल है। अगले सीन में क्या होगा इसका अंदाजा पहले से ही लगाया जा सकता है, फिल्म को लेकर दर्शक जिस रोमांच के साथ बैठता है। वह शुरुआत के ही कुछ सीन में खत्म हो जाता है।

फिल्म की कहानी पुरानी फिल्मों की तरह है। जिसमें एक हीरा चुराया जाने वाला है। हीरो एक शातिर चोर है, विलेन उसे ब्लैकमेल करता है। अगर वह हीरा नहीं चुराएगा तो विलन हीरो के पिता की जान ले लेगा। पुरानी फिल्मों में यही होता था। हीरो हीरा चुराता है और फिर क्या होता है, इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं और इसीलिए इस फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा है कि आप इसके हर अगले सीन का अंदाजा पहले से लगा सकते हैं।

फिल्म में एक्टिंग की अगर बात करें तो सैफ अली खान ने इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिससे वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो सकें। जयदीप अहलावत ने उम्मीद के मुताबिक दमदार एक्टिंग की है, लेकिन उनकी एक्टिंग भी इस फिल्म को बचा नहीं पाएगी ऐसा तमाम रिव्यूज में कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म देख चुके दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आए हैं और उन्होंने भी फिल्म की कमियां ही गिनाई है। फिल्म के खराब रिव्यू के बाद भी अगर दर्शक इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे जयदीप और निकिता की अच्छी एक्टिंग के लिए देखा जा सकता है।

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?

वोट चोरी पर आर-पार की लड़ाई, गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार तो भोपाल में नड्डा ने साधा निशाना