परिणीति चोपड़ा के सपोर्ट में उतरीं जेनिफर विंगेट
वायरल वीडियो के बाद परिणीति हुईं ट्रोल
जेनिफर ने अनबन की खबरों को बताया गलत
Jennifer Winget Supports Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना वेब सीरीज डेब्यू किया है। उन्होंने शक: ट्रस्ट नो वन वेब सीरीज में बेहतरीन काम किया है, जिसे दर्शकों के द्वारा भी काफी पसंद किया जा गया था।
हाल ही में इस वेब सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा था, जिसके चलते परिणीति चोपड़ा को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनकी को एक्टर जेनिफर विगेंट ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट के माध्यम से लिखा कि चलो एक-दूसरे के साथ ज़्यादा प्यार से पेश आते हैं और नेगेटिविटी को रोकते हैं और इसे कुछ ऐसा बनाते हैं जो यह नहीं है। मैं बस पीछे हट गई क्योंकि वहाँ ज़्यादा जगह नहीं थी। परी हमेशा मेरे साथ अच्छी और प्यार करने वाली रही है, और हमारे मन में एक-दूसरे के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है। हम एक टीम हैं, और हम सभी के लिए एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना चमकने के लिए काफ़ी जगह है। धन्यवाद।
बता दें कि वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की सक्सेस पार्टी के दौरान केक काटते समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जेनिफर विंगेट पीछे खड़ी दिखाई दीं और कुछ यूजर्स ने परिणीति चोपड़ा पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेनिफर को आगे आने या जगह देने का मौका नहीं दिया और उन्हें नजरअंदाज किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा को ट्रोल किया जाने लगा।
बताया जा रहा है कि सीरीज में जेनिफर विंगेट ने साक्षी के किरदार में एक गहरी इंटेंसिटी और स्वाभाविक अभिनय दिखाया है, जिसकी तुलना उनके लोकप्रिय टीवी शो 'बेहद' के दमदार प्रदर्शन से की जा रही है। जिस वजह से सक्सेस पार्टी में परिणीति के व्यवहार को देखते हुए फैंस कयास लगा रहे हैं कि जेनिफर विंगेट ने कहीं न कहीं परिणीति को ओवरसैडो किया है, जिस वजह से वह जेनिफर से चिढ़ी हैं।