जेनिफर विंगेट, करण वाही और डायरेक्टर अनिरुद्ध राजदेरकर की फोटो (Photo - Instagram)  
मनोरंजन

जेनिफर विंगेट जल्द करेंगी स्क्रीन पर कमबैक, करण वाही होंगे एक्ट्रेस के को-स्टार

संदीप पांडे

मुंबई : एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) लंबे ब्रेक के बाद जल्द ही स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही हैं। एक्ट्रेस अपने अपकमिंग शो में अपने पुराने को-स्टार करण वाही (Karan Wahi) के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। जेनिफर इन दिनों स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। उनके इस शो का निर्देशन डायरेक्टर अनिरुद्ध राजदेरकर (Anirudh Rajderkar) करेंगे। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो करण वाही और शो के डायरेक्टर अनिरुद्ध राजदेरकर के साथ नजर आ रही हैं। जेनिफर के इस लेटेस्ट पोस्ट की एक तस्वीर में तीनों को स्क्रिप्ट पर काम करते हुए देखा जा सकता है। जेनिफर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चीजों के चक्र में वापस और कैसे; वास्तव में एक लंबे अंतराल के बाद!! राजदेरकर के साथ वापसी और मेरे वाहिंदर के साथ काम करना + उसी दिन 17 एम में रिंग करना!! (???!) जश्न मनाने का यह कैसा तरीका है! निश्चित रूप से जश्न मनाने का दिन!”

इंस्टाग्राम पर हुए 17 मिलियन फैन फॉलोअर्स 

जेनिफर विंगेट के पास इस वक्त जश्न मानने के लिए दो मौके हैं। पहली तो स्क्रीन पर उनकी वापसी और दूसरी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 मिलियन फैन फॉलोअर्स का होगा। 

आखिरी बार इस शो में आई थीं नजर 

बता दें कि जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में करण वाही के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसंद भी आई थी। वहीं अब एक्ट्रेस अपने नए शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जेनिफर आखिरी बार छोटे पर्दे पर 'बेहद सीजन 2' में शिविन नारंग के साथ नजर आई थी। जिसके बाद वो क्राइम ड्रामा वेब शो 'कोड एम 2' में भी दिखाई दी थीं। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस