जेनिफर लोपेज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Oops मोमेंट का शिकार हुईं जेनिफर लोपेज, स्टेज पर उतरी स्कर्ट, VIDEO वायरल

Jennifer Lopez: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। लेटेस्ट कॉन्सर्ट के दौरान उनकी अचानक स्कर्ट उतर गईं।

स्नेहा मौर्या

Jennifer Lopez Oops Moments: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज को आज हर कोई जानता है वो अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या म्यूजिक एल्बम नहीं, बल्कि एक ‘Oops मोमेंट’ रहा है।

दरअसल, 25 जुलाई को पोलैंड के वारसॉ शहर में आयोजित उनके लेटेस्ट कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिससे वह खुद कुछ सेकंड के लिए चौंक गईं, लेकिन उन्होंने इस स्थिति को काफी प्रोफेशनल अंदाज में संभाल लिया।

ओप्स मोमेंट का शिकार हुईं जेनिफर लोपेज

एक कॉन्सर्ट के दौरान जब जेनिफर परफॉर्म कर रही थीं, तो अचानक उनकी स्कर्ट नीचे खिसक गई। ये पल कुछ सेकंड के लिए जरूर चौंकाने वाला था, लेकिन जेनिफर ने जिस कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ इस वॉर्डरोब मालफंक्शन को संभाला, वो वाकई तारीफ करने वाला है। उन्होंने न केवल स्टेज पर मौजूद हजारों फैंस को निराश नहीं किया, बल्कि पूरे कॉन्सर्ट को बिना किसी रुकावट के जारी रखा।

56 साल की हो चुकी हैं एक्ट्रेस

आपको बता दें, जेनिफर लोपेज ने हाल ही में अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, लेकिन वो आज भी काफी फिजिकली और मेंटली उतनी ही फिट नजर आती हैं, जितनी दो दशक पहले हुआ करती थीं। पोलैंड के वारसॉ में उनके कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस न सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और प्रोफेशनल एटीट्यूड की भी सराहना कर रहे हैं।

आपको बता दें, इसके कुछ दिन पहले ही जेनिफर लोपेज इटली के ‘लुक्का समर फेस्टिवल’ में भी नजर आई थीं। वहां उन्होंने न सिर्फ अपने हिट गानों से मंच पर आग लगा दी थी, बल्कि हजारों फैंस की मौजूदगी में अपने ‘बेडरूम सीक्रेट्स’ भी शेयर कर डाले। उन्होंने कहा, “मुझे आपसे ईमानदारी बरतनी होगी। कई बार रात में मेरे मूड स्विंग्स होने लगते हैं। कभी कुछ नया महसूस होता है, तो कभी थोड़ा रोमांटिक।”

जेनिफर का नया म्यूजिक एल्बम उनकी लाइफ से है कनेक्टेड

हालांकि, उनकी ये बातें सुनकर फैंस के बीच उत्साह का माहौल बन गया और किसी ने तालियां बजाईं तो कोई हैरान रह गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर का नया म्यूजक एल्बम हाल ही में रिलीज हुआ है और वो उनके और बेन एफ्लेक के रिश्ते से जुड़ी भावनाओं पर आधारित है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज