तुषार कपूर ने दी जानकारी, बोले- पापा बिल्कुल ठीक हैं 
मनोरंजन

Jeetendra Health Update: तुषार कपूर ने दी जानकारी, बोले- पापा बिल्कुल ठीक है, बस संतुलन बिगड़ गया था

Jeetendra News: जितेंद्र हाल ही में जरीन खान की प्रेयर मीट में सीढ़ियां चढ़ते समय फिसल गए थे, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर अफवाहें फैल गईं। अब उनके बेटे तुषार कपूर ने कहा कि पापा बिल्कुल ठीक हैं।

सोनाली झा

Tusshar Kapoor Provides Health Update on Jeetendra: दिग्गज अभिनेता जितेंद्र हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गिर पड़े थे, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। यह घटना सुजैन खान और जायद खान की मां जरीन खान की प्रेयर मीट के दौरान हुई, जिसमें जितेंद्र श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अब उनके बेटे तुषार कपूर ने पिता की तबीयत को लेकर जानकारी दी है और बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

सोमवार शाम जरीन खान की प्रेयर मीट में 83 वर्षीय जितेंद्र सादगी भरे अंदाज में पहुंचे थे। जैसे ही वह सभा स्थल की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, अचानक उनका पैर अटक गया और वे फिसलकर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। हालांकि इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर कोई डर या घबराहट नहीं दिखी, लेकिन इस दृश्य ने उनके प्रशंसकों को परेशान कर दिया।

तुषार कपूर ने दी जितेंद्र की सेहत की अपडेट

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट कर जितेंद्र की सेहत को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की। वायरल वीडियो के बाद जितेंद्र की चोट लगने की खबरें फैलने लगीं। अफवाहों को रोकने के लिए उनके बेटे तुषार कपूर ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बातचीत में कहा कि पापा बिल्कुल ठीक हैं। वो ज्यादा जोर से नहीं गिरे थे, इसलिए उन्हें कोई चोट नहीं आई। बस एक पल के लिए संतुलन बिगड़ गया था।

बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

तुषार कपूर के इस बयान के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं दीं। जरीन खान की याद में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में ऋतिक रोशन, सबा आज़ाद, रानी मुखर्जी, अली गोनी, जैस्मिन भसीन और अन्य सितारे मौजूद थे। सभी ने संजय खान और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। बता दें कि जरीन खान का 7 नवंबर को मुंबई स्थित उनके घर पर लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा