जयम रवि की गर्लफ्रेंड केनिशा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मैं गलत हूं तो मुझे जला दीजिए...', इस एक्टर की गर्लफ्रेंड ने गालियों और धमकियों से परेशान होकर दिया बड़ा बयान, पोस्ट वायरल

जयम रवि ने पत्नी आरती रवि संग 15 सालों की शादी को तोड़कर तलाक ले लिया है और अब ऐसी अफवाहें है कि एक्टर सिंगर केनिशा फ्रांसिस को डेट कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें धमकियां मिल रही है। सिंगर ने इसका पोस्ट भी शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और 'पोन्नियिन सेल्वन' फेम एक्टर जयम रवि की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि, खबरे हैं कि पत्नी आरती रवि से 15 साल बाद अलग होकर वह सिंगर केनिशा फ्रांसिस को डेट कर रहे हैं। लेकिन शादीशुदा जिंदगी में आई दरार के बीच अब केनिशा ने सोशल मीडिया पर सामने आकर अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर रिएक्ट किया है।

दरअसल, गुरुवार को केनिशा फ्रांसिस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए। इन स्क्रीनशॉट्स में उन्हें भेजे गए अपमानजनक मैसेज, गालियां और जान से मारने की धमकियां देखी जा सकती हैं। केनिशा को सोशल मीडिया यूजर्स "घर तोड़ने वाली" कह रहे हैं और उन्हें जयम रवि की शादी टूटने का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

केनिशा फ्रांसिस का पोस्ट वायरल

इन आरोपों से परेशान होकर केनिशा ने लिखा कि "अगर आपको लगता है कि मैं जिम्मेदार हूं, तो मुझे कोर्ट में घसीटिए। मैं तैयार हूं अपना पक्ष रखने के लिए।" उन्होंने आगे कहा, "क्या आपने सोचा है कि आप सबके शाप और धमकियों का मेरे मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ रहा है? अगर मैं गलत हूं तो मुझे कानून के हिसाब से सजा दी जाए, लेकिन तब तक क्या मैं बिना घृणा के सांस ले सकती हूं?"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "भगवान, आपने मेरे लिए ये रास्ता चुना है, मैं आप पर भरोसा करती हूं। अगर कहीं मेरी गलती है, तो मुझे अपने पास बुला लीजिए या मुझे जला दीजिए। मैं आत्मसमर्पण करती हूं। ओम नम: शिवाय।"

15 साल बाद कोर्ट में डाली अर्जी

आपको बता दें, कपल दी शादी को 15 साल बीत चुके हैं। लेकिन सितंबर 2024 में रवि ने घर छोड़ दिया और फैमली कोर्ट में । केस फिलहाल चेन्नई के पारिवारिक अदालत में चल रहा है। वहीं केनिशा के साथ रवि की नजदीकियां इन दिनों तमिल फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, एक्‍टर ने केनिशा को अपनी 'जिंदगी की रोशनी' बताया, जिस पर आरती रवि ने उनका बिना नाम लिए कहा, 'आपकी रोशनी ने हमारी जिंदगी में अंधेरा कर दिया।'

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता