जया बच्चन और करण जौहर (इमेज-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कैमरा देखते ही भड़कीं जया बच्चन, इवेंट में मीडिया को किया इग्नोर, अब यूजर्स ने किया ट्रोल, वीडियो वायरल

Jaya Bachchan Paparazzi Incident: जया बच्चन एक इवेंट में मीडिया से नाराज नजर आईं और कैमरों को इग्नोर करती दिखी। साथ मौजूद करण जौहर उन्हें संभालते दिखे। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

सोनाली झा

Jaya Bachchan Media Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर अपने तेवरों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंचीं, जहां उनका व्यवहार मीडिया के प्रति काफी सख्त नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कैमरे उनकी ओर बढ़े, उन्होंने मुंह फेर लिया और तस्वीरें खिंचवाने से बचती दिखीं।

इस दौरान उनके साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे। वीडियो में करण जौहर उन्हें संभालते और गले लगाते नजर आए, जबकि जया बच्चन मीडिया की ओर देखना भी पसंद नहीं कर रही थीं। एक क्लिप में वह कैमरों की दिशा में इशारा करती दिखाई दीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि जया बच्चन पहले भी कई बार मीडिया के साथ अपने तल्ख अंदाज को लेकर सुर्खियों में रही हैं।

यूजर्स का रिएक्शन

जया बच्चन ने कई मौकों पर फोटोग्राफर्स और रिपोर्टर्स को फटकार लगाई है, खासकर तब जब उन्हें लगा कि उनकी निजी सीमा का उल्लंघन किया जा रहा है। इस बार भी उनका यही रुख चर्चा का कारण बना। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनके व्यवहार की आलोचना की तो कुछ ने मीडिया से सवाल किया कि आखिर क्यों वे बार-बार उनके पीछे पड़ते हैं, जब वह स्पष्ट तौर पर कैमरे से दूरी बनाना चाहती हैं। वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें थोड़ा संयम बरतना चाहिए।

जया बच्चन के समर्थकों ने कही ये बात

हालांकि, जया बच्चन के समर्थकों का मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी निजी जगह और सीमाएं तय करने का अधिकार है। उनका कहना है कि यदि कोई कलाकार मीडिया इंटरैक्शन से बचना चाहता है, तो इसे सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए। जया बच्चन की शादी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से हुई है और वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली जया बच्चन अक्सर बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखती हैं। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और बहस जारी है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान