जया बच्चन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पहली नजर में हुआ प्यार, जया बच्चन ने पहचाना अमिताभ का स्टारडम, सहेलियों ने कहा लकड़ी

Jaya Bachchan और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी संघर्ष और विश्वास की मिसाल है। जब अमिताभ करियर में संघर्ष कर रहे थे, तब जया बच्चन ने उनका साथ दिया। ‘जंजीर’ फिल्म ने उनकी किस्मत बदली।

सोनाली झा

Jaya Bachchan Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ प्रेम कहानियां ऐसी होती हैं, जो समय के साथ और भी मजबूत होती जाती हैं। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है संघर्ष, भरोसे और सच्चे प्यार की मिसाल। यह बात उस दौर की है जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जबकि जया बच्चन पहले से ही एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी थीं।

बताया जाता है कि जया ने जब पहली बार अमिताभ को एक स्टूडियो में देखा, तो उनकी सादगी और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हो गईं। उन्होंने अपनी भावनाएं अपनी सहेलियों से भी साझा कीं, लेकिन उनकी सहेलियों को अमिताभ बिल्कुल पसंद नहीं आए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमिताभ का लुक खास नहीं है और मजाक में उन्हें ‘लकड़ी’ तक कह दिया। यह सुनकर जया बच्चन नाराज हो गईं और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि एक दिन यही शख्स बड़ा सितारा बनेगा।

अमिताभ को भी भा गई थी जया की सादगी

दूसरी ओर, अमिताभ बच्चन भी जया से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। उन्होंने एक मैगजीन में जया की तस्वीर देखी थी, जिसमें उनकी खूबसूरती के साथ-साथ सादगी भी झलक रही थी। बाद में एक इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया कि वह ऐसी ही जीवनसाथी चाहते थे, जो पारंपरिक होने के साथ आधुनिक सोच भी रखती हो।

गुड्डी से बढ़ी नजदीकियां

दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म गुड्डी के सेट पर बढ़ीं। इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी होती गई। हालांकि उस समय जया कई अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और धर्मेंद्र के साथ भी काम कर रही थीं, लेकिन अमिताभ के प्रति उनका विश्वास कभी कम नहीं हुआ। अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और कई एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था।

जया बच्चन ने दिया अमिताभ बच्चन का साथ

जया बच्चन ने मुश्किल वक्त में अमिताभ बच्चन का साथ नहीं छोड़ा और फिल्म जंजीर के लिए हामी भरी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अमिताभ बच्चन रातों-रात ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में मशहूर हो गए। जया और अमिताभ की यह कहानी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि विश्वास और साथ निभाने की मिसाल है जहां मुश्किल समय में दिया गया साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें