माही विज और जय भानुशाली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

माही विज को लेकर उड़ती अफवाहों पर जय भानुशाली का बड़ा बयान, एक्स वाइफ के सपोर्ट में कही ये बात

माही विज और नदीम के रिश्ते की अफवाहों पर जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है। एक्स वाइफ का समर्थन करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

स्नेहा मौर्या

Jay Bhanushali Supports Ex Wife Mahhi Vij: टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली की एक्स वाइफ माही विज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। माही का नाम नदीम नाम के शख्स से जोड़े जाने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस पूरे मामले में जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी एक्स वाइफ का खुलकर समर्थन किया है और उन लोगों को जवाब दिया है जो बिना सच्चाई जाने उंगली उठा रहे हैं।

दरअसल, माही विज और नदीम के रिश्ते को लेकर अफवाहें तब तेज हुईं जब माही ने नदीम के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने नदीम को अपना “सबसे अच्छा दोस्त” बताया और कमेंट सेक्शन ऑफ रखा। इसके बाद माही और जय की बेटी तारा के सोशल मीडिया अकाउंट से नदीम को बर्थडे विश करते हुए उन्हें “अब्बा” लिखा गया। बस यहीं से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगीं और माही की निजी जिंदगी को लेकर सवाल उठने लगे।

माही विज पर उठे सवालों पर जय भानुशाली का करारा जवाब

इस विवाद पर सबसे पहले अंकिता लोखंडे सामने आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और सच्चाई भी बताई। अंकिता ने साफ किया कि नदीम, माही और जय दोनों के लिए पिता समान हैं। उन्होंने हर मुश्किल वक्त में परिवार का साथ दिया है। अंकिता ने नदीम को “भगवान का भेजा हुआ फरिश्ता” तक बताया और लोगों से बेवजह की अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की।

अंकिता की इस पोस्ट पर अब जय भानुशाली का भी रिएक्शन सामने आया है। जय ने कमेंट करते हुए लिखा, “धन्यवाद अंकिता। मैं आपकी कही हुई हर बात से पूरी तरह सहमत हूं।” जय का यह जवाब साफ दिखाता है कि वह माही विज के साथ खड़े हैं और उनके चरित्र पर सवाल उठाने वालों से सहमत नहीं हैं।

14 साल पहले कपल ने की थी लव मैरिज

गौरतलब है कि जय भानुशाली और माही विज ने करीब 14 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में गिने जाते थे। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम तारा है। तारा के जन्म से पहले जय और माही ने दो बच्चों राजवीर और खुशी की जिम्मेदारी भी उठाई थी, जिनकी परवरिश वे आज भी मिलकर कर रहे हैं।

भले ही जय और माही का रिश्ता अब पति-पत्नी का नहीं रहा, लेकिन इस पूरे विवाद में जय का माही के लिए सामने आना यह दिखाता है कि आपसी सम्मान और परिवार की समझ आज भी बरकरार है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया की अफवाहों से पहले सच्चाई जानना कितना जरूरी है।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट