जटाधरा सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘जटाधरा’ का शक्तिशाली सॉन्ग ‘शिव स्त्रोतम’ रिलीज, सुधीर बाबू बने महादेव, फैंस ने लुटाया प्यार

Jatadhara Movie Song: बॉलीवुड एक्टर सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘जटाधरा’ का नया गाना ‘शिव स्त्रोतम’ रिलीज हो गया है। जिसपर फैंस अब प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Jatadhara Movie Shiv Stotram Song: बॉलीवुड एक्टर सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘जटाधरा’ इन दिनों साउथ और बॉलीवुड के दर्शकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच हाल ही फिल्म का नया गाना ‘शिव स्त्रोतम’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे एक भव्य और दिव्य अनुभव के रूप में पेश किया है। गाने में अभिनेता सुधीर बाबू का लुक देखने लायक है.. सिर पर जटा, आंखों में तीव्रता और शरीर पर रुद्राक्ष की माला के साथ वह सचमुच शिव के अवतार लग रहे हैं।

निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, “वह समय है, वह सत्य है, वह तूफान भी है और शांति भी वही है।” इस पंक्ति के साथ मेकर्स ने गाने की आध्यात्मिक गहराई और उसके आधुनिक प्रस्तुतिकरण का संकेत दिया है।

‘शिव स्त्रोतम’ के विजुल्स की दर्शकों ने की तारीफ

‘शिव स्त्रोतम’ को पारंपरिक भक्ति सुरों और आधुनिक बीट्स के मेल से बनाया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के साथ भक्ति की लय को जोड़ते हुए ऐसा अनुभव दिया गया है जो युवाओं को भी आकर्षित करे। शानदार VFX और विजुअल इफेक्ट्स के साथ इस गाने को एक नया रूप मिला है। वीडियो में शिव की महिमा, शक्ति और ब्रह्मांड की ऊर्जा को प्रतीकात्मक दृश्यों के माध्यम से दिखाया गया है।

सुधीर बाबू की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सोनाक्षी सिन्हा की झलक ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘जटाधरा’ में सितारे आए हैं नजर

फिल्म ‘जटाधरा’ के निर्देशन की कमान अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने संभाली है। फिल्म में सुधीर और सोनाक्षी के अलावा दिव्या खोसला कुमार, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

इस दिन थिएटर में फिल्म मचाएगी धमाल

फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा द्वारा किया जा रहा है, जबकि अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। ‘जटाधरा’ 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज