जैस्मीन सैंडलस (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

15 लोगों के छोटे क्लब से शुरू हुआ सफर, आज लाखों की भीड़ के सामने गाती हैं जैस्मीन सैंडलस

Jasmine Sandlas Journey: जैस्मीन सैंडलस ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 2012 में छोटे क्लब में 15 लोगों के सामने गाना गाया था। आज वह लाखों की भीड़ के सामने परफॉर्म करती हैं।

सोनाली झा

Jasmine Sandlas Struggle Story: पॉप सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपनी सफलता के शिखर पर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उनके संघर्ष और मेहनत की झलक साफ नजर आई। जैस्मीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साल 2012 की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दिल्ली के एक छोटे क्लब में परफॉर्म करती दिख रही हैं। उस समय उनके सामने केवल 15 लोग मौजूद थे, लेकिन उनके अंदर का जुनून आज जितना ही मजबूत था।

अपने पोस्ट में जैस्मीन ने लिखा कि चाहे दर्शकों की संख्या कम हो या ज्यादा, उनके परफॉर्म करने का जज़्बा कभी नहीं बदला। उन्होंने कहा कि फेम और सफलता इंसान को नहीं बदलते, बल्कि यह दिखाते हैं कि वह असल में कौन है। उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे आज भी उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें भेजते हैं, जो उनके संघर्ष के दिनों की याद दिलाते हैं। यह उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इससे उन्हें अपने सफर को फिर से जीने का मौका मिलता है।

फैंस का साथ बना ताकत

जैस्मीन ने कहा कि उनके फैंस हमेशा उनके साथ खड़े रहे, चाहे वह शुरुआती संघर्ष के दिन हों या आज की सफलता। उन्होंने माना कि फैंस का प्यार और सपोर्ट ही उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी बताया कि फैंस द्वारा भेजे गए पुराने वीडियो और तस्वीरें उनके अंदर नई ऊर्जा भर देते हैं। यह देखकर उन्हें खुशी होती है कि लोग उनके संघर्ष को भी याद रखते हैं।

सपनों को जीने का जज्बा

जैस्मीन सैंडलस ने अपने सफर को खूबसूरत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने सपनों के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उनका मानना है कि यही जुनून और मेहनत उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में बदलाव को अपनाना जरूरी होता है। अपने पुराने जीवन से बाहर निकलकर नए अवसरों को स्वीकार करना उनके लिए एक बड़ा फैसला था, जिसने उन्हें मजबूत और आत्मविश्वासी बनाया। आज जैस्मीन सैंडलस बड़े-बड़े मंचों पर परफॉर्म करती हैं और लाखों फैंस उनके गानों पर झूमते हैं।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?