जन्नत जुबैर सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने से क्यों कर देती हैं इनकार 
मनोरंजन

Jannat Zubair: सलमान खान के शो बिग बॉस को हर साल क्यों ठुकराती हैं जन्नत जुबैर

Jannat Zubair on Bigg Boss: जन्नत जुबैर को हर साल बिग बॉस का ऑफर मिलता है, लेकिन वह हर साल इस ऑफर को ठुकरा देती हैं। आइए जानते हैं कि वह सलमान खान के शो को हर साल क्यों ठुकराती हैं।

अनिल सिंह

Jannat Zubair Comments On Bigg Boss: जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वह टीवी के कई सीरियल में जबरदस्त भूमिकाएं निभा चुकी हैं। लेकिन जन्नत जुबैर अब बड़ी हो चुकी है और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जन्नत कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस में वह अब तक नजर नहीं आई हैं। आप खुद जन्नत जुबैर ने खुलासा किया है कि उन्हें सलमान खान के शो का ऑफर हर साल मिलता है, लेकिन वह इससे इनकार कर देती हैं।

पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में जन्नत जुबैर ने बिग बॉस में हिस्सा न लेने की वजह बताई है, उन्होंने कहा ईमानदारी से कहूं तो यह शो देखना मुझे बहुत पसंद है, मैं पिछले कुछ सीजन नहीं देख पाई हूं लेकिन मैं यह शो देखना पसंद करती हूं। कई लोगों ने मुझे कहा है, जन्नत तुम्हें इस शो में जाना ही होगा, जन्नत जुबैर ने बताया कि उन्हें इस शो का ऑफर कई बार मिल चुका है लेकिन वह हमेशा मना कर देती हैं। उन्होंने बताया कि मैं इसे देखना पसंद करती हूं लेकिन इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती।

जन्नत जुबैर ने इंटरव्यू में बताया कि मैं लंबे समय तक अपने घर से दूर नहीं रह सकती। ऐसा होने पर मैं किसी से कनेक्ट नहीं कर पाऊंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे घर की याद आने लगती है। ऐसा होगा तो फिर क्या होगा, यही बातें मेरे दिमाग में चलती रहती है और मैं शो के लिए मना कर देती हूं। जन्नत जुबैर ने बताया कि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी समस्या है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला