जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे शिरडी 
मनोरंजन

‘परम सुंदरी’ की रिलीज से पहले जाह्नवी-सिद्धार्थ पहुंचे शिरडी, लिए साईं बाबा का आशीर्वाद

Janhvi-Sidharth Blessings to Sai Baba: परम सुंदरी की रिलीज से जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Janhvi Kapoor and Sidharth Malhotra reached Shirdi: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों स्टार्स ने शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इनका यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में जाह्नवी कपूर व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं, जिस पर फूलों की प्रिंटेड डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा लाइट ब्लू कुर्ते में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। दोनों की सादगी और श्रद्धा भरा अंदाज देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि ऊं साई राम, तो किसी ने कहा कि शिरडी साईं नाथ महाराज की जय। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाले इमोजी शेयर करके दोनों सितारों के लिए अपना प्यार जताया। फिल्म ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इसे दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

परम सुंदरी का ट्रेलर

'परम सुंदरी' के ट्रेलर में दिखाई गई सिनेमैटोग्राफी और गहरे इमोशनल सीन्स ने खासतौर पर प्रभावित किया। वहीं फिल्म के कुछ गाने पहले से ही म्यूजिक चार्ट्स पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि संगीत फिल्म की सबसे बड़ी ताकत साबित होने वाला है। मैडॉक फिल्म्स इससे पहले स्त्री, बाला, लुका छुपी और मिमी जैसी सफल और कंटेंट-ड्रिवन फिल्में बना चुकी है। ‘परम सुंदरी’ के साथ एक बार फिर प्रोडक्शन हाउस दर्शकों के सामने एक नई और सशक्त कहानी लाने जा रहा है।

परम सुंदरी कब होगा रिलीज

‘परम सुंदरी’ के गाने पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं और अब दर्शक बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले शिरडी जाकर पूजा करने के इस कदम ने न केवल दोनों सितारों की आस्था को उजागर किया है बल्कि फैंस के बीच फिल्म के प्रति उत्साह भी और बढ़ा दिया है।

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती