परम सुंदरी फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, 'परम सुंदरी' के OTT रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब मचेगा धमाल

Janhvi Kapoor Movie: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' थिएटर में धमाल मचान के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी।

स्नेहा मौर्या

Param Sundari OTT  Release  Date: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन समीक्षकों ने इसे मिक्स्ड रिव्यूज दिए। लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

दरअसल, 'परम सुंदरी' थिएटर में धमाल मचाने के बाद जल्द ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।खबरों के मुताबिक, फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है। खास बात यह है कि शुरुआत में फैंस इसे रेंट पर देख पाएंगे। इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म देखने के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ रेंट भी देना होगा। वहीं, 25 अक्टूबर तक फिल्म फ्री में उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक इसके लिए अधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।

'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर छापे थे इतने नोट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते का कलेक्शन 39.75 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 9 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 2.3 करोड़ रुपये, और चौथे हफ्ते में सिर्फ 20 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। आपको बता दें, फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है और निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इसके अलावा, फिल्म में संजय कपूर, तनवी राम और रेंजी पेनिकर जैसे कलाकार भी नजर आए। संगीत की जिम्मेदारी सचिन-जिगर की थी, जिन्होंने रोमांटिक और हिट गानों के जरिए फिल्म का म्यूजिक डायनेमिक बनाया।

जाह्नवी की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी मचा रही धमाल

जाह्नवी कपूर लगातार नई फिल्मों में नजर आ रही हैं। 'परम सुंदरी' के बाद उनकी 'होमबाउंड' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। खासकर 'होमबाउंड' को समीक्षकों की तरफ से पॉजिटिव रिव्यूज मिले।

हालांकि, फिल्म का ओटीटी डेब्यू न केवल दर्शकों को घर बैठे जाह्नवी-सिद्धार्थ की केमिस्ट्री का आनंद लेने का मौका देगा, बल्कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म की लोकप्रियता को भी बढ़ावा देगा। इस तरह, 'परम सुंदरी' सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस