श्रीदेवी, जान्हवी कपूर, करण जौहर और खुशी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मां श्रीदेवी को खोने के बाद टूट गई थीं जान्हवी कपूर, खुशी ने खुद के आंसू रोककर बहन को संभाला

Janhvi Kapoor Sridevi Death: श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर जान्हवी कपूर रोते हुए खुशी के कमरे में पहुंची थीं। खुशी ने बहन को सहारा दिया था। करण जौहर के शो में जान्हवी ने यह भावुक किस्सा सुनाया था।

सोनाली झा

Highlights

  • श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही जान्हवी कपूर रोते हुए खुशी के कमरे में पहुंची थीं।

  • खुशी कपूर ने जान्हवी को देखते ही अपने आंसू रोक लिए थे और बहन को संभालने लगी थीं।

  • जान्हवी ने 'कॉफी विद करण 8' में मां को खोने के बाद का दर्दनाक पल साझा किया था।

Janhvi Kapoor Emotional Story: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को दुनिया से विदा हुए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी परिवार के दिलों में ताजा हैं। खासकर उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के लिए मां को खोने का दर्द जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर रहा है। दोनों बहनों ने एक बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में उस दिन को याद किया था, जब उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली थी।

जान्हवी ने बताया था कि फोन पर यह खबर सुनते ही वह बदहवास होकर खुशी के कमरे में भागी थीं। लेकिन वहां पहुंचकर उन्होंने जो देखा, वह पल आज भी उनके जेहन में है। 'कॉफी विद करण' में बातचीत के दौरान जान्हवी ने बताया था कि जब उन्हें मां श्रीदेवी के निधन की खबर मिली, तब वह अपने कमरे में थीं। उन्हें खुशी के कमरे से रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। फोन पर खबर मिलते ही वह रोते-बिलखते हुए बहन के कमरे में पहुंच गईं।

मां की मौत की खबर सुनते ही खुशी के कमरे में पहुंचीं जान्हवी

जान्हवी कपूर ने उस पल को याद करते हुए कहा था कि जब मुझे फोन आया, तब मैं अपने कमरे में थी और मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। मैं रोते-बिलखते हुए उसके कमरे में पहुंची थी। लेकिन मुझे आज भी याद है कि जैसे ही उसने मेरी तरफ देखा, उसने रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास आकर बैठ गई और मुझे संभालने लगी। उसके बाद मैंने उसे कभी इस बारे में रोते हुए नहीं देखा।

परिवार के लिए खुद को मजबूत रखना चाहती थीं खुशी

वहीं, खुशी कपूर ने बताया था कि उस समय उन्हें लगा कि परिवार के बाकी लोगों के लिए उन्हें मजबूत बने रहना होगा। उन्होंने कहा था, "मुझे लगा कि मुझे सभी के लिए खुद को संभालकर रखना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं हमेशा से परिवार में मजबूत रहने वाली रही हूं। बातचीत के दौरान जान्हवी ने यह भी बताया था कि खुशी में उन्हें मां श्रीदेवी की कुछ खूबियां नजर आती हैं।

खुशी में मां श्रीदेवी की खूबियां देखती हैं जान्हवी

जान्हवी ने कहा था कि खुशी का शांत स्वभाव उन्हें मां की याद दिलाता है। हालांकि, कैमरे के सामने आते ही खुशी का अलग अंदाज देखने को मिलता है। बता दें कि श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था। वह परिवार के एक सदस्य की शादी में शामिल होने वहां गई थीं। उनकी मौत दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुई थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और परिवार को गहरा सदमा लगा था।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार