जाह्नवी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Cannes 2025 में डेब्यू से पहले दिखा जाह्नवी कपूर का क्लासी लुक, इस फिल्म के प्रीमियर में दिखाएंगी फैशन का जलवा

जाह्नवी कपूर इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही हैं और रेड कार्पेट पर फैंस उनके लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'होमबाउंड' का प्रीमियर 21 मई को होगा और इस मौके पर एक्ट्रेस फैशन का जलवा दिखाएंगी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस इस साल पहली बार प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्य करने जा रही हैं, जहां उनकी फिल्म "होमबाउंड" का प्रीमियर होगा।

इस खास मौके पर रवाना होने से पहले जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक एकदम क्लासिक और एलीगेंट था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

जाह्नवी कपूर कान्स में डेब्यू के लिए तैयार 

दरअसल, जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं और इस बार वह कान्स में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, फैंस के लिए एक बड़ा मोमेंट है और सभी को उनके रेड कार्पेट के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

एक्ट्रेस को इस अपकमिंग फिल्म "होमबाउंड" को कान्स के 78वें एडिशन में 'अन सर्टेन रिगार्ड' सेक्शन के लिए चुना गया है, जो दुनिया भर के विशिष्ट और कलात्मक सिनेमा को सम्मानित करता है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज घायवान ने किया है और इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी नजर आएंगे।

कान्स में इस फिल्म का होगा ग्रैंड प्रीमियर  करण जौहर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा दिखाई दिए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि, "कुछ बंधन हमें आगे ले जाते हैं। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित और ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर अभिनीत 'होमबाउंड' का पहला पोस्टर पेश है, जो 21 मई 2025 को Cannes Film Festival में प्रीमियर होगा।"

वहीं वायरल वीडियो में अगर एक्ट्रेस के लुक की बात करें, तो वह ब्लैक टर्टलनेक टॉप, मैरून ब्लेजर और फिटेड पैंट में नजर आईं। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक लोफर्स, एक क्लासिक ब्लैक बैग और डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने थे। साथ ही बालों को बन में स्टाइल किया गया था और मेकअप बेहद नैचुरल और फ्रेश था।

बता दें, इस साल कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का भी जलवा देखने को मिलने वाला है। क्योंकि इस बार वो कान्स में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान इसे कंफर्म किया था।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी