थलापति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jana Nayagan Day 5: थलापति विजय की 'जन नायकन' ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन

Jana Nayagan Collection BO Day 5: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' ने शुरुआती 4 दिनों में बंपर कमाई की, लेकिन पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में 21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

यति सिंह

Thalapathy Vijay Movie Collection: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की चर्चित पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह से कामयाब रही है। लंबे समय से सेंसर बोर्ड की आपत्तियों और प्रमाणन की प्रक्रियाओं में उलझे रहने के कारण इस सिनेमा को अपनी तय तारीख पर रिलीज होने का मौका नहीं मिल पाया था। मूल रूप से इसे इस साल की शुरुआत में 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना था।

हालांकि, कानूनी और तकनीकी अड़चनों को पार करते हुए आखिरकार 23 जुलाई 2026 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। रिलीज के पहले ही दिन से सिनेमाघरों के बाहर फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली, जिससे साफ हो गया कि दर्शकों को 'जन नायकन' का कितना बेसब्री से इंतजार था।

शुरुआती वीकेंड में दर्शकों का सैलाब और रिकॉर्ड तोड़ कमाई

एच. विनोथ के डायरेक्शन और केवीएन प्रोडक्शंस के तले बनी इस फिल्म को लेकर बाजार में माहौल पहले से ही गर्म था। पहले ही दिन 'जन नायकन' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 42.70 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार करके सबको हैरान कर दिया। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी कमाई गिरकर 21.15 करोड़ रुपये पर आ गई, लेकिन वीकेंड आते ही स्थिति फिर बदल गई।

शनिवार को कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 28.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं रविवार को इसने 32 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। इस तरह 4 दिनों के वीकेंड में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा पूरी तरह कायम कर लिया।

वर्किंग डे पर मंडे टेस्ट में दर्ज हुई भारी गिरावट

वर्किंग डेज में एंटर करते ही हर बड़ी फिल्म के लिए सोमवार का दिन सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। वीकेंड की ऐतिहासिक सफलता के बाद 5वें दिन 'जन नायकन' के कलेक्शन में सुस्ती देखी गई। सोमवार को फिल्म की दैनिक कमाई में लगभग 21 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस पहले सोमवार को फिल्म केवल 10.15 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। कामकाजी दिन होने के कारण थिएटर्स में दर्शकों की उपस्थिति में कमी आना स्वाभाविक माना जा रहा है।

5 दिनों के कुल कलेक्शन ने रचा नया इतिहास

शुरुआती 5 दिनों के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो 'जन नायकन' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 134.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 155.89 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।

थलापति विजय के अभिनय करियर के आखिरी फिल्म होने के कारण इसे दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी गंभीरता से देखा जा रहा है। बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज और नासर जैसे बड़े कलाकारों से सजी यह फिल्म आने वाले दिनों में सिनेमा घरों में नए रिकॉर्ड बना सकती है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट