फिल्म 'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Jana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार

Thalapathy Vijay, Jana Nayagan Movie: थलपति विजय की मानी जा रही आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने तीसरे वीकेंड पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। 18वें दिन फिल्म के कलेक्शन में 135 % की भारी बढ़त देखी गई।

यति सिंह

Jana Nayagan Collection Box Office Day 18: सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म ‘जन नायकन’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुरुआती दिनों की तरह ही इस वीकेंड पर भी सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार और रविवार को ‘जन नायकन’ की कमाई में जो उछाल आया है, उसने फिल्म कलेक्शन के विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। तीसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में थोड़ी सुस्ती जरूर देखने को मिली थी, लेकिन वीकेंड आते ही दर्शकों ने एक बार फिर सिनेमाघरों का रुख कर लिया।

जानकारी से मिले आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अपने 18वें दिन यानी तीसरे शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.60 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन दर्ज किया। अगर इसकी तुलना शुक्रवार के 1 करोड़ रुपये के कलेक्शन से करें, तो यह सीधे तौर पर 135 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है। फिल्म का यह प्रदर्शन साबित करता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।

300 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा

फिल्म के अब तक के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘जन नायकन’ भारत में 192.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 224.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विदेशी बाजारों से भी ‘जन नायकन’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां इसने 93.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 317.18 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है।

राजनीति में कदम रखने से पहले विजय का आखिरी धमाका

डायरेक्टर एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में बनी हुई है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में 31.60 करोड़ रुपये बटोरे थे।

फिल्म में थलपति विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह माना जा रहा है कि राजनीति में पूर्ण रूप से एंटर करने से पहले थलपति विजय की यह आखिरी फिल्म है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बार-बार सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते