थलपति विजय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: थलपति विजय की 'जन नायकन' शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई करते हुए 180 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया

यति सिंह

Jana Nayagan Collection Box Office Day 12: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार थलापति विजय का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। 2 हफ्ते बीत जाने के बाद भी थिएटर्स में इस फिल्म को लेकर वही गजब का क्रेज नजर आ रहा है। आमतौर पर वर्किंग डेज के दौरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ी सुस्ती देखी जाती है, लेकिन इस फिल्म के मामले में स्थिति अलग दिख रही है। विजय के जबरदस्त स्टारडम और कहानी की पकड़ ने दर्शकों को सिनेमाघरों से बांधकर रखा हुआ है। केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि हिंदी भाषी राज्यों में भी फिल्म का जलवा पूरी तरह से कायम है।

खबरों के अनुसार रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म का शानदार सफर जारी रहा। हफ्ते के वर्किंग डे में स्वाभाविक रूप से थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान देश भर में करीब 3,967 शो दिखाए गए, जिनमें कुल ऑक्यूपेंसी 15.1 प्रतिशत के आसपास रही। यह आंकड़े साबित करते हैं कि दर्शकों के बीच विजय की इस फिल्म को देखने की होड़ अब भी बनी हुई है।

180 करोड़ के आंकड़े को पार कर रचा इतिहास

नई कमाई के जुड़ने के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 181.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं देश भर में ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 211.75 करोड़ रुपये के पार जा चुका है। बॉक्स ऑफिस जानकार मान रहे हैं कि शुरुआती आंकड़ों में अंतिम बदलाव के बाद यह संख्या थोड़ी और बढ़ सकती है।

फिल्म का यह आंकड़ा साबित करता है कि घरेलू बाजार में इसने अपनी लागत से कहीं ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शामिल होने की दिशा में बढ़ रही है।

पहले हफ्ते में दिखा था थलपति का असली जलवा

इस शानदार सफर की शुरुआत बेहद आक्रामक रही थी। अपने रिलीज के पहले ही दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने करीब 42.70 करोड़ रुपये का बड़ा नेट कलेक्शन दर्ज किया था। इसके बाद शुक्रवार को 21.15 करोड़, शनिवार को 28.90 करोड़ और रविवार को 32 करोड़ रुपये की बंपर कमाई हुई।

पहले हफ्ते के आखिर तक फिल्म ने कुल 153.55 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल लिए थे। दूसरे हफ्ते में एंटर करते ही 9वें दिन 3.55 करोड़, 10वें दिन 7.80 करोड़, 11वें दिन 10.70 करोड़ और 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन हुआ।

सितारों की टोली ने फिल्म में फूंकी नई जान

फिल्म ‘जन नायकन’ की इस बड़ी सफलता के पीछे केवल थलापति विजय का नाम ही नहीं, बल्कि एक मजबूत स्टारकास्ट का भी बड़ा हाथ है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममता बैजू जैसे दिग्गजों ने अपनी अहम भूमिकाओं से कहानी में जान डाल दी है।

फिल्म ‘जन नायकन’ में बॉबी देओल का खलनायक अवतार और विजय का एक्शन अवतार दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने का मुख्य आकर्षण साबित हो रहा है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO