इस दिन रिलीज होगा 'पाताल लोक' सीजन 2 का ट्रेलर(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

फैंस का इंतजार खत्म, जयदीप अहलावत ने नए किरदार के साथ Paatal Lok 2 Trailer रिलीज डेट से उठाया पर्दा

जयदीप अहलावत ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। साथ ही अपने नए किरदार का भी खुलासा किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जयदीप अहलावत अपनी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'पाताल लोक' सीजन 2 को लेकर चर्चा में है। हाल ही में मेकर्स ने इसका एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें हाथीराम ने एक कीड़े की कहानी सुनाई थी। इसके बाद से ही दर्शक सीरीज के ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। इसी बीच अब जयदीप अहलावत ने अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है और उन्होंने ट्रेलर के रिलीज डेट के साथ नए किरदार से भी पर्दा उठा दिया है।

दरअसल, जयदीप अहलावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया 'पाताल लोक' सीजन 2 का ट्रेलर 5 जनवरी यानी की कल जारी किया जाएगा। साथ ही प्राइम वीडियो ने इस सीजन में नए किरदार की एंट्री से भी पर्दा उठा दिया है।

5 साल के इंताजर के बाद इस रिलीज होगी सीरीज

पाताल लोक के दूसरे सीजन में तिलोत्तमा शोम भी इस खतरनाक दुनिया से जुड़ने वाली हैं। एक्ट्रेस की एंट्री से शो में क्या नया ट्विस्ट आएगा, इस बात का खुलासा बाद में होगा।  आपको बता दें, 5 साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शक 'पाताल लोक' सीजन 2 देख पाएंगे। यह 17 जनवरी 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीम होगी।

कुछ दिन पहले रिलीज हुए टीजर की स्टोरी

सामने आए 'पाताल लोक' सीजन 2 के टीजर में दिखाया गया था कि एक शख्स एक गांव के आदमी की कहानी सुनाता है और कीड़े से नफरत होती है। वो आदमी कीड़ों से हमेशा दूरी बनाए रखता है और नजर आने पर उन्हें मार भी देता है। लेकिन एक कीड़े को मारने के बाद उसे हमेशा के लिए छुटकारा नहीं मिलता है। हालांकि, एक्टर इसमें हिंट देने की कोशिश करते हैं की नए सीजन में उनके सामने एक नई चुनौतियां आने वाली है।

'पाताल लोक' सीजन 1 की कहानी

आपको बता दें, 'पाताल लोक' का सीजन 1 साल 2020 में रिलीज किया गया था। उस दौरान कोरोना लॉकडाउन में इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स ने 'पाताल लोक' सीजन 1 और 2 दोनों का निर्माण किया है। वहीं दूसरे सीजन में जयदीप अहलावत के अलावा इश्वाक सिंह, गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम संग अन्य सितारे दिखाई देने वाले हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप