जयदीप अहलावत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जयदीप अहलावत के स्ट्रगल से परेशान थी मां, बेटे को दे दिया था नौकरी का ऑफर

एक्टर जयदीप अहलावत को फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ा था। एक्टर आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वहां तक पहुंचा का हर एक एक्टर का सपना होता है। जयदीप ने अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल किया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत को फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ा था। एक्टर आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, वहां तक पहुंचा का हर एक एक्टर का सपना होता है। जयदीप अहलावत ने अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल किया है और आज फैंस की पसंद बन चुके हैं। हाल ही में जयदीप की वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है, जिसका लंबे वक्त से फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

पाताल लोक सीजन 2 में जयदीप अहलावत का किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और वो उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आज भले ही जयदीप लोगों की पसंद बन चुके हैं, लेकिन एक वक्त पर उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। एक बार तो उनका स्ट्रगल देखकर मां ने एक्टर को बेहतरीन जॉब का ऑफर दे डाला था. उन्होंने ये किस्सा खुद सुनाया था।

एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने बताया था कि उनकी मां ने एक बार उनको एक जॉब का ऑफर दे दिया था। ये सुनने के बाद तो वो खुद चौंक गए थे। हालांकि उस दौरान अगर उन्होंने उस ऑफर को कुबूल कर लिया होता तो शायद आज इंडस्ट्री को इतना बढ़िया स्टार न मिल पाता। उस वक्त मेरी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ रिलीज हुई थी और मैं ‘कमांडो’ फिल्म की शूटिंग कर रहा था।

जयदीप ने आगे बताया कि एक दिन मेरी मां का फोन आया और वो पूछने लगीं कि तुम्हारा काम ठीक तो चल रहा है न? मैंने कहा हां मां सब ठीक चल रहा है। तब उन्होंने कहा कि देखो अगर कुछ नहीं हो रहा हो तो अपनी सरकार है यहां हरियाणा में। मेरे पापा के साथ एक पुराने पढ़े हुए एमएलए सरकार में हैं। इधर एक कॉलेज में जूनियर प्रोफेसर की पोस्ट भी आई है, कहो तो तुम्हारे लिए बात करते हैं। तब मैंने अपनी मां को कहा था कि देखो मां आपकी बात सही है, लेकिन ये अभी नहीं होगा। मेरी मां मेरे लिए बहुत चिंता करती हैं।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा