कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेगीं जैकलीन फर्नांडीज 
मनोरंजन

Cannes का हिस्सा बनेगीं जैकलीन फर्नांडीज, ये अहम रोल अदा करेंगी एक्ट्रेस

जैकलीन फर्नांडीज 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी। वह इस फेस्टिवल में आयोजित प्रतिष्ठित रेड सी फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। वे 78वें कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जैकलीन, इस फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित रेड सी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होकर भारत की सिनेमाई संस्कृति और रचनात्मकता को वैश्विक मंच पर पेश करेंगी।

जैकलीन की यह उपस्थिति सिर्फ उनके ग्लैमर या फैशन स्टेटमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की एक अहम झलक है। रेड सी फिल्म फेस्टिवल इस बार कान के साथ मिलकर एक समर्पित शोकेस आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य है वैश्विक संस्कृति और फिल्म निर्माण के बीच सहयोग को बढ़ावा देना।

भारतीय सिनेमा की आवाज बनेंगी जैकलीन

एक सूत्र के मुताबिक, कान में रेड सी फिल्म फेस्टिवल के तहत भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जैकलीन फर्नांडिस को चुना जाना गर्व की बात है। वह सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं हैं, बल्कि एक ग्लोबल फेस हैं, जो हर मंच पर अपने शालीन अंदाज और प्रभावशाली मौजूदगी से चमकती हैं। पिछले कुछ वर्षों में जैकलीन ने न सिर्फ भारतीय फिल्मों में अपनी पहचान मजबूत की है, बल्कि उन्होंने मानवता से जुड़ी गतिविधियों और संस्कृतियों को जोड़ने वाले प्रयासों के जरिए भी लोगों का ध्यान खींचा है।

रेड कार्पेट पर होगा खास जलवा

कान में उनकी मौजूदगी एक बड़े स्तर पर भारत की फिल्मों को प्रमोट करने का अवसर होगी। यह भारत के सिनेमा और कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे यह दिखेगा कि बॉलीवुड कलाकार सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि विश्व मंच पर भी बराबरी से अपनी भूमिका निभा सकते हैं। जैकलीन की यह भागीदारी भारतीय सिनेमा की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मज़बूत करेगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह रेड कार्पेट पर किस अंदाज में नजर आएंगी और किस तरह से भारत का नाम रोशन करेंगी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप