जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का हुआ निधन 
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez: किम फर्नांडीज का हुआ निधन, जैकलीन फर्नांडीज पर टूटा दुखों का पहाड़

Kim Fernandez Died in Mumbai: जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का निधन हो गया है। जैकलीन की मां कई दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती थी। जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे थे। लेकिन अब उनके निधन की खबर आई है।

अनिल सिंह

Jacqueline Fernandez Mother Death: जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज के निधन की खबर से जैकलीन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में जैकलीन की मां किम का इलाज चल रहा था। लेकिन अब खबर आई है कि उनका निधन हो गया है। जैकलीन आईपीएल 2025 में अपनी परफॉर्मेंस को छोड़कर मां की देखभाल कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट में जैकलीन की मां की निधन की खबर की पुष्टि की गई है। हालांकि जैकलीन की तरफ से अभी इस पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन की मां को कुछ दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से लीलावती अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था किम फर्नांडीज काफी समय से बीमार चल रही थी और ऐसे में अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था, लेकिन खबर यह है कि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक्ट्रेस के मां के निधन की खबर की पुष्टि की है। हालांकि जैकलीन की मां के निधन की खबर पर जैकलीन की टीम की तरफ से औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।

जैकलीन फर्नांडीज के काम की अगर बात करें तो वह हाल ही में सोनू सूद की फिल्म फतेह में नजर आई थी। इसके अलावा जैकलीन ने साल 2009 में भारत में मॉडलिंग की शुरुआत की थी और उसके बाद वह मर्डर 2, हाउसफुल 2, रेस 2 और किक जैसी फिल्मों में नजर आई। जैकलीन के साथ विवाद भी जुड़ा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम भी सामने आया था। इस विषय पर प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे पूछताछ की थी। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जैकलीन के नाम पर जेल में रहते हुए लव लेटर लिखा करता था। फिल्मों के अलावा जैकलीन फर्नांडीज म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती हैं और फिल्मों में उनके आइटम डांस हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप