जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Jackie Shroff Wedding Day: 38 साल का साथ और वही प्यार, जैकी श्रॉफ और पत्नी आयशा ने शेयर कीं खास यादें

Jackie Shroff Wedding Anniversary: जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ ने शादी की 38वीं सालगिरह पर अपनी वेडिंग डे की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर पुरानी यादों को ताजा किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

यति सिंह

Jackie Shroff Anniversary:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ 5 जून यानी आज अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं। एक-दूसरे के प्यार में डूबे इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे को बधाई दी और अपने खास दिन को सेलिब्रेट किया।

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दशकों से चले आ रहे उनके साथ के सफर की झलक साफ दिख रही है। आयशा ने डेटिंग के दिनों से लेकर शादी के दिन तक, आयशा ने एक पोस्ट में इन सभी पलों को शेयर किया है।

'जैकी को बताया मजबूत सहारा'

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए आयशा ने लिखा कि "मेरी जिंदगी के मजबूत सहारे (रॉक) को सालगिरह मुबारक!" और साथ में हार्ट और फ्लावर इमोजी भी लगाए। जैकी ने भी कई हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट का जवाब दिया। इन तस्वीरों से इतने सालों में दोनों के बीच के प्यार भरे रिश्ते की झलक मिलती है। कुछ तस्वीरों में जैकी और आयशा जवानी के दिनों में एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखे, जबकि कुछ में उनकी पारंपरिक शादी की रस्मों के पल कैद थे। इसमें परिवार की तस्वीरें भी शामिल थीं, जिनमें उनके बच्चे एक्टर टाइगर श्रॉफ और एंटरप्रेन्योर कृष्णा श्रॉफ भी नजर आए।

80 के दशक में हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत

जैकी और आयशा की लव स्टोरी की बात करें तो यह 80 के दशक की है। प्यार करने वाले पति जैकी ने कई बार बताया है कि टीनएज में आयशा को पहली बार देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था। बता दें कि 1987 में शादी करने से पहले इस कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था।

फिल्म हीरो से मिली जैकी श्रॉफ को पहचान

आयशा और जैकी के दो बच्चे हैं। जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड के बड़े एक्शन स्टार्स में अपनी जगह बनाई है। जबकि कृष्णा श्रॉफ एक फिटनेस एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं।

जैकी श्रॉफ के करियर की बात करें तो उनको 1983 में सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'गर्दिश', 'रंगीला', 'मिशन कश्मीर', 'देवदास' जैसी फिल्मों और हिंदी व रीजनल सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में यादगार परफॉर्मेंस दीं।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO