जैकी श्रॉफ ने दिया बयान, सैफ अली खान पर अटैक नहीं है बॉलीवुड पर हमला  
मनोरंजन

सैफ अली खान पर अटैक नहीं है बॉलीवुड पर हमला, जैकी श्रॉफ ने गुस्से में दिया ये बयान

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ का यह मानना है कि सैफ अली खान पर हुआ अटैक बॉलीवुड पर हमला नहीं है। इस बात का खुलासा उन्होंने पैपाराजी के सामने किया है और इस दौरान वह बेहद गुस्से में भी नजर आए।

अनिल सिंह

मुंबई: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में तेजी से नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस हमले का मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद गिरफ्तार किया जा चुका है। इस हमले के बाद से पूरा बॉलीवुड हैरान है। लेकिन जैकी श्रॉफ ने इस मामले पर अपना बयान दिया है और कहा है कि उन पर हुआ हमला दुर्घटना है, ये बॉलीवुड पर हुआ अटैक नहीं है। आइए जानते हैं जैकी श्रॉफ ने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल होते हैं जो बिंदास बयान देने के लिए पहचाने जाते हैं। जैकी श्रॉफ का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जैकी श्रॉफ ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में जवाब देते हुए कहा यह जो घटना हुई है इसका मतलब यह नहीं की कोई हमला चल रहा है बॉलीवुड पर। ऐसा कुछ नहीं है यह घटना हुई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ठीक होंगे। सबको अपना ध्यान रखना चाहिए, अपना-अपने घर वालों का, बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए चौकीदार हैं उनको ध्यान रखना चाहिए और यह सब कुछ बोलते हुए जैकी श्रॉफ बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे। उन्हें इतना गुस्सा क्यों आ रहा था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को ठाणे के लेबर कैंप इलाके से गिरफ्तार किया गया। वो ठाणे रिकी बार में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता है। मुख आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया जा रहा है और पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम विजय दास रख लिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और इस मामले में अब उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है 4-6 महीने पहले ही वह बांग्लादेश से मुंबई आया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z