लाइफ के रॉबिन हुड थे जैकी श्रॉफ के भाई, उनकी वजह से एक्टर बने जग्गू दादा (सौ. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: रियल लाइफ के रॉबिन हुड थे जैकी श्रॉफ के भाई, उनकी वजह से एक्टर बने जग्गू दादा

जैकी श्रॉफ, जिनका असली नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उन्होंने 38 सालों में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह पहले जग्गू दादा नाम से मशहूर थे। देव आनंद ने उन्हें पहला ब्रेक दिया, और "हीरो" फिल्म से स्टार बने।

अदिति भंडारी

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं जैकी श्रॉफ। वे अपने तकिया कलाम "भिडू!" से जाने जाते हैं। एक्टर को उनके फैंस इस डायलॉग से बखूबी जानते हैं। लेकिन क्या आप उनका पूरा नाम जानते हैं? जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उनका जन्म 1 फरवरी 1957 को महाराष्ट्र जिले के उग्दीर में हुआ था।

एक्टर बॉलीवुड में 38 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने नौ अलग-अलग भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्में की हैं। बॉलीवुड में एक्टर के अभिनय ने लोगों के दिल में खूब राज किया है। उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। जैकी एक्टर बनने से पहले मुंबई के एक मामूली गुंडे थे, जिन्हें जग्गू दादा के नाम से जाना जाता था।

जैकी श्रॉफ के अनुसार, उनके भाई चोल के असली दादा थे। वे गरीबों की मदद करते थे। एक बार जैकी का भाई किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूद गए थे जबकि उन्हें तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने ही डूबा था। उस दिन जैकी ने तय किया कि वह बस्ती में भलाई का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। तब वे जग्गू दादा बने।

जैकी का गुंडे से एक्टर बनने का सफर थोड़ा फिल्मी था। एक बार वे देवआनंद की 1982 में आई फिल्म "स्वामी दादा" की शूटिंग देखने के लिए गए थे। भीड़ में जैकी अलग ही दिखाई दे रहे थे। देवआनंद की नजर जब उन पर पड़ी, तो उन्होंने उन्हें बुलाया और फिल्म में एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। ऐसे जैकी की एंट्री बड़े पर्दे पर हुई।

इसके बाद जैकी सुभाष घई की 1983 में आई फिल्म "हीरो" से मुख्य किरदार के रूप में उभरे। सुभाष घई को उनका नाम जयकिशन पुराना और बड़ा लगा। इसलिए उन्होंने उसका नाम बदलकर जैकी कर दिया। "हीरो" फिल्म काफी सफल हुई। उसके बाद जैकी ने सुभाष के साथ कई फिल्में कीं। जैकी ने 5 जून 1987 में अपनी गर्लफ्रेंड आयशा दत्त से शादी कर ली।

जैकी और उनकी पत्नी आयशा मिलकर इंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की मीडिया कंपनी चलाते हैं। इसके अलावा वे 15 साल सोनी टीवी के 10 प्रतिशत शेयर के मालिक रहे, जिन्हें 2012 में उन्होंने बेच दिया। इसके अलावा जैकी टीवी पर एक मैजिक शो के जज भी रह चुके हैं। जैकी दिल से सोचने वाले आदमी हैं, इसलिए वे बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। कई फिल्में उन्होंने निर्माता की मदद के तौर पर की हैं। ये जानते हुए भी कि इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा