खूंखार रणतुंगा और गबरू जाट भिड़ने को तैयार 
मनोरंजन

JAAT vs RANATUNGA: खूंखार रणतुंगा और गबरू जाट भिड़ने को तैयार, जंग का हुआ एलान

Jaat New Teaser Out: सनी देओल की जाट फिल्म का नया टीजर जारी हुआ है। सनी देओल और रणदीप हुड्डा के बीच एलान-ए-जंग हो गई है। रणतुंगा और जाट के बीच युद्ध में किसकी जीत होगी। 

अनिल सिंह

Jaat New Teaser Out: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 10 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के कई टीजर जारी हो चुके हैं। ताजा टीजर में दोनों के बीच ऐलान-ए-जंग की घोषणा हो चुकी है। टीजर देखा कर ये अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। 30 सेकंड के ताजा टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किए गए इस वीडियो को देख दर्शक उत्तेजित हो गए हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी देओल के किरदार में जाट और रणदीप हुड्डा के किरदार में रणतुंगा नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच तगड़ी फाइट देखने को मिल रही है। वीडियो में सनी देओल कहते हैं। मैं हूं जाट। सनी देओल की एंट्री बेहद धांसू अंदाज में दिखाई गई है। उनके हाथ में बड़ा सा पंखा है तो वहीं एक अन्य टीजर में रणदीप हुड्डा का भी खूंखार अवतार देखने को मिला था। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, मेरा नाम रणतुंगा है। एक वीभत्स लड़ाई के लिए स्टेज तैयार है।

टीजर देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है और उन्होंने कहा है कि वह फिल्म देखने के लिए बेताब हैं क्योंकि यह पहली बार होगा कि सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं और दोनों की जोड़ी कमाल की होगी। सनी देओल के फिल्म जाट की अगर बात करें तो इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है। फिल्म के एक्शन सीन को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा विनीत कुमार सिंह, सयानी खेर, रोजिना कसैंड्रा और रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी