- Hindi News »
- Entertainment »
- Tu Yaa Main Teaser Out Shanaya Kapoor Adarsh Gaurav Upcoming Film
Tu Yaa Main Teaser Out: इसको बोलते हैं कंटेंट, शनाया और आदर्श की ‘तू या मैं’ का टीजर देख निकल गई चीख
Tu Yaa Main Teaser Out: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' का टीजर जारी हो गया है। टीजर बेहद डरावना है जिसे देखकर दर्शकों के रूह कांप गई है और उनके मुंह से चीख निकल गई है।
- Written By: अनिल सिंह

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' का टीजर देख कांप गई दर्शकों की रूह
Tu Yaa Main Teaser Out: टीजर और ट्रेलर जितना दमदार हो फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह उतना ज्यादा बढ़ जाता है। आदर्श गौरव और शनाया कपूर बॉलीवुड के लिए बेहद नए कलाकार हैं, जबकि शनाया कपूर तो इस फिल्म के माध्यम से अपना डेब्यू करने जा रही है। लेकिन दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर जारी हुआ है। जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। टीजर देखकर दर्शक कह रहे हैं यह है असली कंटेंट, लोग ऐसे ही कंटेंट देखना चाहते हैं। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि दो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पानी के अंदर मौजूद है, दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक चल रही है। लेकिन अचानक एक हादसा हो जाता है।
टीजर में आप देख सकते हैं शनाया कपूर और आदर्श गौरव दोनों की मुलाकात एक तालाब में होती है। तालाब में पानी शांत और ठहरा हुआ दिख रहा है, दोनों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के बीच बीच प्यार भरी नोकझोंक चल रही है, दोनों खुद को दूसरे से बेहतर दिखने का प्रयास कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं बेहतर कौन? ‘तू या मैं’ लेकिन अचानक से खामोश से दिख रहे इस पानी में एक दरिंदे हैवान की एंट्री होती है और अगले ही पल प्यार भरी नोकझोंक का माहौल भयानक सीन में तब्दील हो जाता है। आदर्श गौरव को मगरमच्छ अपनी चपेट में ले लेता है और शनाया कपूर हतप्रभ होकर देखती रह जाती हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए बस यहीं टीजर खत्म हो जाता है।
ये भी पढ़ें- ‘द कश्मीर फाइल्स’ के 3 साल पूरे, विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ पर किया बड़ा इशारा
सम्बंधित ख़बरें
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
1 मिनट 47 सेकंड के टीजर को देखकर यह अंदाजा कर लगाना कठिन नहीं है कि इस फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की है जो खुद को दूसरे से बेहतर समझ रहे हैं। यह दोनों एक दूसरे के साथ कोलैब करने की बात भी करते हैं। उनके बीच दोस्ती होती है या नहीं? मगरमच्छ के हमले के बाद आदर्श गौरव का क्या होता है? शनाया कपूर इस हादसे को कैसे झेलती हैं यह सब जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। लेकिन यह कहा जा सकता है कि तू या मैं का टीजर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने में पूरी तरह से कामयाब हुआ है। कलाकार भले नए हैं लेकिन इनको लेकर बनाई गई कहानी और कंटेंट ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
Tu yaa main teaser out shanaya kapoor adarsh gaurav upcoming film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














