अप्सरा 2 सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जानी का ‘अप्सरा 2’ बना सोशल मीडिया सेंसेशन, लव-स्टोरी का ट्विस्ट लोगों का जीता दिल

Romantic New Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-लिरिसिस्ट जानी एक बार फिर दिल छू लेने वाले अंदाज में लौटे हैं। उनका नया गाना ‘अप्सरा 2’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

स्नेहा मौर्या

 Jaani Apsara 2 Song Release: पंजाबी म्यूजिक के मशहूर गीतकार, सिंगर और कंपोजर जानी एक बार फिर अपने रूमानी अंदाज से फैंस का दिल जीतने लौट आए हैं। उनका नया गाना ‘अप्सरा 2’ रिलीज हो चुका है और रिलीज के कुछ ही घंटों में यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

जानी ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “तो आखिरकार ‘अप्सरा 2’ अब देसी मेलोडीज़ के यूट्यूब चैनल पर आ गया है। पूरा वीडियो देखें और अपना फीडबैक ज़रूर बताएं।”

जानी का ‘अप्सरा 2’ ने लोगों को किया इमोशनल

जानी ने बताया कि ‘अप्सरा 2’ उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक अधूरी प्रेम कहानी का एहसास है। इस गाने में उनके साथ फिर नजर आ रही हैं खूबसूरत मॉडल डायना टिटकोवा, जो पहले पार्ट ‘अप्सरा’ में भी दिखी थीं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस बार और ज्यादा दिल छू लेने वाली है।

वीडियो की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पहला ‘अप्सरा’ खत्म हुआ था, लेकिन इस बार भावनाएं और गहरी हैं। शुरुआत में जानी अपनी खास शायरी से दर्शकों को बांध लेते हैं, वो उन लड़कों की बात करते हैं जो पहली बार प्यार में पड़ते हैं और उस एहसास में खो जाते हैं।

डायना का किरदार इस गाने में एक मासूम मगर असरदार छवि लेकर आता है। वह जानी को बुरी नजर से बचाने के लिए नजर उतारती नजर आती हैं। दोनों के बीच के रोमांटिक पल वीडियो में बखूबी कैद किए गए हैं। हालांकि, आखिर में आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को चौंका देता है और गाने को एक नए इमोशनल स्तर पर ले जाता है।

गाने के बोल और म्यूजिक खुद सिंगर ने किया तैयार

पहले गाने ‘अप्सरा’ में जानी के रूस सफर की झलक थी, जहां एक विदेशी धरती पर दो दिलों की मुलाकात हुई थी। वहीं, ‘अप्सरा 2’ उस कहानी को आगे बढ़ाता है और मोहब्बत की गहराई को और खूबसूरती से पेश करता है। गाने के बोल और म्यूजिक दोनों खुद जानी ने तैयार किए हैं, जबकि असीस कौर की आवाज ने इसे और भी soulful बना दिया है। ‘अप्सरा 2’ ना सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो है, बल्कि प्यार, जुदाई और एहसास की एक खूबसूरत कहानी भी है, जिसे सुनकर दिल कहेगा, “ये सिर्फ गाना नहीं, एक फीलिंग है।”

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज