ईशानी की हालत बिगड़ेगी, वरुण से टकराएगी अनुपमा 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: ईशानी की हालत बिगड़ेगी, वरुण से टकराएगी अनुपमा, नई एंट्री से बढ़ेगा सस्पेंस

Anupama Latest Update: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब कहानी अपने सबसे इमोशनल और सस्पेंस भरे मोड़ पर पहुंच गई है। ईशानी की न्यूड फोटो लीक होने के बाद उसके सुसाइड अटेम्प्ट से शाह परिवार टूट चुका है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ अब अपने सबसे इमोशनल और थ्रिलिंग ट्रैक पर पहुंच चुका है। मेकर्स दर्शकों के लिए एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट ला रहे हैं। फिलहाल कहानी का फोकस ईशानी की न्यूड फोटो लीक होने और उसके बाद हुए सुसाइड अटेम्प्ट पर है, जिसने पूरे शाह परिवार की दुनिया हिला दी है।

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पाखी को पता चलता है कि ईशानी ने नींद की गोलियां खा ली हैं। पाखी उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाती है, जहां डॉक्टर उसकी हालत को गंभीर बताते हैं। इस खबर के बाद अनुपमा का दिल टूट जाता है और वह अस्पताल पहुंचती है। डॉक्टर बताते हैं कि अगर कुछ देर और हो जाती, तो ईशानी की जान जा सकती थी। यह घटना परिवार के लिए गहरा सदमा बन जाती है।

अनुपमा का मिशन

ईशानी की हालत देखकर अनुपमा यह ठान लेती है कि वह इस पूरे कांड के पीछे के ब्लैकमेलर को ढूंढेगी और उसे सजा दिलाकर रहेगी। पाखी अनुपमा को सारी बात बताती है, लेकिन अनुपमा के पास कोई ठोस सबूत नहीं होता। तभी कहानी में ट्विस्ट आता है कि वरुण खुद अनुपमा से मिलने पहुंच जाता है, जिससे अनुपमा को उसके खिलाफ पहला सबूत मिल जाता है।

वरुण पर गिरेगी अनुपमा की गाज

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि अनुपमा एक बार फिर अपने स्ट्रॉन्ग अवतार में लौटेगी। वह वरुण को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए पुलिस का सहारा लेगी। इस दौरान भाई दूज पर घर में एक और ड्रामा होगा, तोषु और पाखी के बीच तकरार बढ़ेगी, वहीं अंश और माही के बीच बिजनेस विवाद नई कहानी को जन्म देगा। जब ईशानी होश में आती है, तो वह अपनी गलती स्वीकार कर लेती है। वह परी और राजा से हाथ जोड़कर माफी मांगती है।

नई एंट्री से बढ़ेगा सस्पेंस

अनुपमा भी इस मौके पर परिवार को एकजुट करने की कोशिश करती है और अपने सपने ‘अनु की रसोई’ को फिर से शुरू करने का फैसला लेती है। कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। ‘अनु की रसोई’ के दोबारा खुलने के साथ शो में एक नई रहस्यमयी एंट्री होने वाली है। यह अजनबी शख्स अनुपमा की जिंदगी में ऐसा मोड़ लाएगा, जिससे उसकी दुनिया फिर से बदल जाएगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज