ईशान खट्टर ने इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर रखी अपनी राय 
मनोरंजन

ईशान खट्टर ने इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर रखी अपनी राय, बोले- जुनून के साथ इंसानियत भी जरूरी

Ishaan Khatter Expressed his Opinion on 8 Hour Shift: ईशान खट्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर कहा कि काम का जुनून जरूरी है, लेकिन उसके साथ इंसानियत और संतुलन भी उतना ही अहम है।

सोनाली झा

Ishaan Khatter React 8-Hour Work Shifts: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटे को लेकर चल रही बहस पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि फिल्म सेट पर काम का जुनून जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दूसरों का ध्यान रखना। ईशान ने कहा कि मैं ऐसे सेट पर रहा हूं, जहां कई बार समय की सीमा पार हो जाती है, लेकिन यह बातचीत बहुत जरूरी है।

ईशान ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हर व्यक्ति की अपनी सीमाएं हैं। एक्टर के तौर पर हम कह सकते हैं कि मैं सिर्फ इतने घंटे काम करूंगा, लेकिन यह एक विशेषाधिकार है। हमें तकनीशियनों, मेकअप आर्टिस्ट्स और बाकी टीम का भी ख्याल रखना चाहिए। अभिनय एक जुनून का काम है, और कभी-कभी उस जुनून में समय का अंदाजा नहीं रहता। लेकिन उद्योग में 8 घंटे की शिफ्ट पर चर्चा का मकसद यही है कि काम के साथ इंसान की सेहत और संतुलन भी बना रहे।

ईशान खट्टर ने कही ये बात

जब ईशान से पूछा गया कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने का अनुभव कैसा अलग है, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि यहां का खाना बेहतर है। उन्होंने आगे बताया कि हॉलीवुड में सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित होता है। वहां हर चीज का तय समय और तरीका है। जबकि भारत में हम थोड़े बेतरतीब हैं, लेकिन इस पागलपन का भी एक अपना तरीका है। हम जुगाड़ू हैं, जुनूनी हैं, और जरूरत से ज़्यादा काम करते हैं, यही हमारी खासियत है। ईशान ने निकोल किडमैन के साथ अपनी हालिया इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘द परफेक्ट कपल’ पर भी बात की।

ईशान खट्टर की होमबाउंड

ईशान खट्टर ने कहा कि निकोल किडमैन एक आइकॉन हैं। उनमें एक युवा कलाकार जैसी ईमानदारी है, जो मैंने अपने कई को-एक्टर्स में नहीं देखी। उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर हाल ही में ‘होमबाउंड’ में नजर आए, जिसमें उनके साथ विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। नीरज घायवान निर्देशित यह फिल्म भारत की तरफ़ से ऑस्कर 2026 के लिए आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गई है। फिल्म दो दोस्तों शोएब यानी ईशान और चंदन यानी विशाल की कहानी है, जो पुलिस में भर्ती होने का सपना देखते हैं, लेकिन ज़िंदगी उनकी दोस्ती और सपनों की कड़ी परीक्षा लेती है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी