ईशा सिंह शालीन भनोट को डेट कर रही हैं? सलमान खान के सामने एक्ट्रेस ने बताया सच 
मनोरंजन

शालीन भनोट को डेट कर रही हैं ईशा सिंह? सलमान के सामने एक्ट्रेस ने बताया सच

ईशा सिंह शालीन भनोट को डेट कर रही हैं या नहीं इसके बारे में खुद ईशा सिंह ने सलमान खान के सामने सच बताया है। आइए जानते हैं ईशा सिंह ने इस पर बिग बॉस 18 में क्या कुछ कहा।

अनिल सिंह

मुंबई: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड का वार के दौरान शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। इसी के तहत बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ईशा सिंह से शालीन भनोट के साथ डेटिंग से जुड़ा सवाल पूछ कर सोशल मीडिया पर चल रही खबर में बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं शालीन भनोट को ईशा सिंह डेट कर रही है या नहीं इस सवाल पर ईशा सिंह ने सलमान खान के सामने क्या कहा है।

ईशा सिंह इस समय बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं और उनकी दोस्ती अविनाश के संग काफी पसंद भी की जा रही है। ऐसे में दर्शकों को यह लगता है कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है। दोनों की यह दोस्ती और प्यार भरा रिश्ता दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ईशा सिंह के फैंस इनकी दोस्ती से खुश हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा यह भी हो रही है कि ईशा सिंह शालीन भनोट को डेट कर रही है और बिग बॉस के घर में अविनाश के साथ उनकी यह बॉन्डिंग महज दिखावा है। दरअसल ईशा सिंह और शालीन भनोट ने बीते दिनों एक सीरियल में एक साथ काम किया था। उसके बाद से दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों के बीच बेहतर बॉन्डिंग देखने को मिलती है और यह खबर सामने आई थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ईशा सिंह से वीकेंड पवार के दौरान सलमान खान ने सवाल पूछा कि घर के बाहर भी आपका बॉयफ्रेंड है और मैं खुद भी उन्हें जानता हूं। वह नेचर की बहुत शांत होंगे। बहुत शालीन होंगे। सलमान के इस इशारे बाद ईशा सिंह समझ गई कि वह क्या पूछना चाह रहे हैं।  ईशा सिंह ने सलमान खान को बताया कि वह और शालीन बहुत अच्छे दोस्त हैं। ईशा सिंह ने आगे यह साफ किया कि वह शालीन भनोट को डेट नहीं कर रही हैं। ईशा ने बताया कि वह शालीन बेस्ट फ्रेंड है। हम बहुत क्लोज हैं, लेकिन वैसा कुछ भी नहीं चल रहा हमारे बीच। शालीन भनोट बिग बॉस 16 में नजर आए थे। उनका व्यवहार काफी चौंकाने वाला था। बिग बॉस से उनकी जबरदस्त वर्बल फाइट भी हुई थी जो खूब वायरल हुई थी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान