ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फिल्म तुम मेरे हो से बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री लेगी ईशा मालवीय, गुरमीत चौधरी के साथ करती दिखी रोमांस

TV Gossips: ईशा मालवीय फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में गुरमीत चौधरी के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अपूर्वा नायक

Isha Malviya Gurmeet Choudhary Film: टीवी इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस ईशा मालवीय एक नई उड़ान भरते हुए नजर आने वाली है। दरअसल, ईशा मालवीय जल्द ही फिल्म तुम मेरे हो से बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाली है।

ईशा मालवीय की अपकमिंग फिल्म तुम मेरे हो का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस ट्रेलर में ईशा मालवीय टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी के साथ रोमांस करती हुई दिखायी दे रही है। फिल्म के इस ट्रेलर में रोमांस, एक्शन और इमोशन का भरपूर डोज देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि ये गुरमीत चौधरी की पहली फिल्म नहीं है, वो इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्म खामोशियां में नजर आ चुके हैं।

तुम मेरे हो लेकर क्या बोले गुरमीत?

फिल्म तुम मेरे हो को गुरमीत चौधरी ने अपने ही होम प्रोडक्शन देब गुरु फिल्म्स के बैनर तले रेवा क्रिएटिव हाउस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये बतौर प्रोड्यूसर गुरमीत की पहली फिल्म है। गुरमीत चौधरी ने इसको लेकर कहा कि तुम मेरे हो मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म है। इसके जरिए मुझे ऐसी कहानी कहने का मौका मिला, जिस पर मैं सच में विश्वास करता हूं।

आगे गुरमीत चौधरी ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में मैं रोमांस, इमोशन्स और एक्शन के अलग-अलग रंगों वाले किरदार को निभाना चाहता था। वहीं, निर्माता के तौर पर मेरी कोशिश ऐसी दुनिया बनाने की थी, जिससे दर्शकों से भी जुड़ाव महसूस हो। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि दर्शक अब ट्रेलर देख सकेंगे और हमारी बनाई दुनिया का अनुभव कर पाएंगे।

ईशा मालवीय का बॉलीवुड डेब्यू

उड़ारियां सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिंग की शुरुआत करने वाली ईशा मालवीय छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम है। बिग बॉस 17 से ईशा मालवीय के करियर को एक नई उड़ान मिली थी। तुम मेरे हो से ईशा मालवीय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है। जिसको लेकर ईशा ने कहा कि तुम मेरे हो का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है। इस कहानी में बहुत सारी भावनाएं, प्यार और गहराई है। मैं आभारी हूं कि मुझे अपनी पहली फिल्म के लिए ऐसा मौका मिला। गुरमीत के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे किरदारों और उनकी कहानी से उसी तरह जुड़ेंगे, जिस तरह हम फिल्म बनाते समय उनसे जुड़े थे।

23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पर फिल्मायी गई ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इस फिल्म का म्यूजिक काफी खास होने वाला है। इस फिल्म में मिथुन, विशाल मिश्रा, संजू राठौड़, असीस कौर, मधुर शर्मा, रश्मि विराग मिश्रा, अजीम शिराजी, गीत सागर, मोहम्मद फैज, जावेद अली, अर्जुना हरजाई, विवेक वर्मा, कृष और उद्दीपन शर्मा समेत कई कलाकारों ने बतौर म्यूजिशियन अपना योगदान दिया हैं।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह