मनोरंजन

क्या करीना कपूर खान तीसरी बार हैं प्रेग्नेंट? फोटो देखकर फैंस हुए कंफ्यूज

उज्वला धारपवार

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Bollywood actress Kareena Kapoor Khan) इन दिनों लंदन में फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अदाकारा लगातार पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बच्चों तैमूर और जेह के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कर रही हैं। इन सबके बीच करीना की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख उनके फैंस कंफ्यूज हो गए है। इस फोटो में करीना का बेबी बंप नजर आ रहा है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। 

करीना कपूर के इस वेकेशन में बहन करिश्मा कपूर और बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी उनके साथ हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह सैफ और एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। आप देख सकते है कि ब्लैक टैंक टॉप पहने हुए करीना फोटो में प्रेग्नेंट लग रही हैं। उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इसलिए फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं। एक ने पूछा कि करीना कपूर प्रेग्नेंट अगेन? वहीं कोई इस बात से पहले से ही खुश है कि वह तीसरी बार मां बनने वाली है। 

करीना ने पोस्ट की तस्वीरों में आप देख सकते है कि ज्यादातर फोटोज में करीना किसी के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। कुछ में उसने ढीले कपड़े पहने हैं तो कुछ में उसका हाथ उसके पेट के सामने रखा है। इसलिए नेटिज़न्स की शंका विश्वास में बदल रही है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में