Photo Credit - Social Media  
मनोरंजन

क्या 18 साल बाद पत्नी नताशा माधवानी से शादी खत्म करने जा रहे हैं फरदीन खान? लंबे समय से रह रहे हैं अलग

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) इस वक्त अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो पिछले कुछ समय से एक्टर की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही हैं। जिसके चलते फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी (Natasha Madhwani) ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है।

'ई-टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन खान एक्टर उनकी पत्नी नताशा माधवानी ने अपनी 18 साल की शादी को तोड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं ये कपल लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं। जहां फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं तो वहीं नताशा लंदन में रह रही हैं। फरदीन खान और नताशा माधवानी साल 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल की शादी लैविश अंदाज में हुई थी। इनके ग्रैंड वेडिंग में कई सितारों ने भी शिरकत की थी। कपल एक बेटे और एक बेटी के पैरेंट्स हैं।

हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने इतना बड़ा फैसला आखिर क्यों लिया है। वहीं इस खबर पर अभी तक फरदीन खान और नताशा माधवानी ने भी रिएक्ट नहीं किया है और जब दोनों से इस बारे में जानने की कोशिश की गई तो दोनों ने इस पर टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। बता दें कि नताशा माधवानी दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। 

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही