रितेश देशमुख और नेहा धूपिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा नए आईफोन 18 प्रो का क्रेज, रितेश देशमुख और विक्की कौशल समेत कई सेलेब्स लाए नया मॉडल

iPhone 18 Pro New Model: भारत में एप्पल के नए आईफोन मॉडल की बिक्री शुरू होते ही बॉलीवुड स्टार्स में इसे खरीदने की होड़ मच गई है। रितेश देशमुख और विक्की कौशल जैसे बड़ी हस्तियों ने नए मॉडल खरीदे।

यति सिंह

iPhone 18 Pro Bollywood Celebs: भारत में एप्पल के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरिज की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। बिक्री के पहले ही दिन मुंबई और देश के प्रमुख शहरों में फैंस की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। हालांकि इस बार नए गैजेट को लेकर आम जनता से ज्यादा क्रेज बॉलीवुड में देखा जा रहा है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी कलाकारों ने बिक्री के पहले दिन ही नया आईफोन खरीदकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

मुंबई में दिखा आईफोन 18 प्रो के लिए सितारों का क्रेज

मुंबई के एप्पल स्टोर पर शुक्रवार सुबह से ही हलचल बनी हुई थी। फिल्म एक्टर विक्की कौशल बिक्री शुरू होते ही स्टोर पहुंचे और उन्होंने अपने लिए आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा। फोन हाथ में आते ही विक्की ने नए कैमरे से एक सेल्फी ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सितारों के बीच लेटेस्ट तकनीक और प्रीमियम लुक्स को लेकर हमेशा एक अलग आकर्षण रहता है, जो इस बार भी साफ दिखाई दिया।

रितेश और जेनेलिया ने चुने अपने फेवरेट कलर्स

एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डीसूजा ने भी इस नई सीरीज के फोन खरीदे हैं। रितेश ने अपने ग्लेशियर ब्लू रंग के आईफोन 18 प्रो मैक्स की तस्वीर शेयर करते हुए एक खास पोस्ट लिखा। वहीं जेनेलिया ने बरगंडी रंग का मॉडल चुना है। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए फोन की झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड में छाया आईफोन का जादू

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी इस नई सीरीज का बरगंडी कलर वाला फोन खरीदा है। उन्होंने फोन के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। इसके अलावा डिजिटल क्रिएटर यश राज मुखाते भी रितेश और जेनेलिया के साथ नए फोन को लेकर अपनी खुशी जताते नजर आए। बॉलीवुड में नई तकनीक को अपनाने का यह ट्रेंड हमेशा से रहा है और हर बार की तरह इस बार भी स्टार्स इसमें सबसे आगे दिख रहे हैं।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?