जैकलीन फर्नांडीज,नोरा फतेही (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इंटरनेट पर मचा बवाल, Jacqueline Fernandez ने 'हाउसफुल 5' की लाल परी में नोरा फतेही के डांस मूव्स को किया कॉपी!

जैकलीन फर्नांडीज की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' का नया गाना लाल परी हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस के डांस मूव्स को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तुलना नोरा फतेही के डांस से कर रहे हैं, तो कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच हाउसफुल 5 का नया गाना लाल परी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में अभिनेत्री के डांस मूव्स को फैंस मदहोश हो गए हैं। लेकिन इस गाने को लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है। लोग उनके डांस मूव्स और नोरा फतेही के डांस मूव्स के बीच तुलना कर रहे हैं।

दरअसल, लाल परी से जैकलीन के डांस सीक्वेंस का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हुआ है। इस क्लिप में अभिनेत्री बेली डांसिंग और ट्वर्किंग करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया है। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "जैकलीन ने यहां अपना चरम दिखाया।" दूसरे ने कहा कि "जैकलीन इस गाने के लिए ओजी हैं।" तीसरे ने कहा, "उसने इस गाने को बेहतरीन तरीके से पेश किया!!!!" एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "जैकलीन, ओजी हीरोइन, वापस आ गई है, वह इतनी हॉट है - विश्वास नहीं होता कि वह अब 39 वर्ष की हो गई है।"

यूर्जस ने किया कमेंट हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जैकलीन और नोरा के डांस स्टाइल में समानताएं बताईं। एक कमेंट में लिखा कि "जैकलीन हमेशा से अच्छी थीं लेकिन वह नोरा के स्टेप्स की नकल करके खुद को क्यों बर्बाद कर रही हैं?" दूसरे ने कहा, "तो जैकलीन नोरा के मूव्स की नकल करना कभी बंद नहीं करेंगी। लोल।" एक यूजर ने लिखा, "यह निश्चित रूप से नोरा का मूव है," जबकि दूसरे ने मज़ाक में कहा, "जैकलीन नोरा से प्यार करती हैं।" कुछ ने यह भी दावा किया कि यह गाना नोरा फतेही के गाने गर्मी जैसा लग रहा है। फिलहाल जैकलीन के प्रशंसक उनका बचाव करने के लिए आगे आए, उन्हें ओजी कहा और कहा कि वह नोरा से बेहतर हैं।

आपको बता दें, यह गाना 3 मई को प्रीमियर हुआ और अभी यह #1 पर ट्रेंड कर रहा है। यो यो हनी सिंह और सिमर कौर द्वारा गाए गए लाल परी के बोल हनी सिंह और अल्फाज़ ने लिखे हैं। इस शानदार गाने में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सौंदर्या शर्मा, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा ने परफॉर्म किया है और इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म इसके अलावा तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म लोकप्रिय हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है। कॉमेडी-ड्रामा में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर सहित कई कलाकार शामिल हैं। हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को में रिलीज होने वाली है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग