'यादों की प्लेलिस्ट' थीम के साथ लौट रहा है इंडियन आइडल का नया सीजन 
मनोरंजन

यादों की प्लेलिस्ट थीम के साथ लौट रहा है इंडियन आइडल का नया सीजन, जानें कब होगा प्रीमियर

Indian Idol Return: इंडियन आइडल अपने नए सीजन के साथ 18 अक्टूबर 2025 से लौट रहा है। इस सीजन में दर्शकों को टैलेंट, नॉस्टेल्जिया और संगीत का अनोखा संगम मिलेगा। शो सोनी टीवी और सोनी LIV पर प्रसारित होगा।

सोनाली झा

Indian Idol New Season: भारत का सबसे मशहूर और दर्शकों के दिलों में बस चुका सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होने वाला इस शो का नया सीजन इस बार एक बेहद खास थीम के साथ लौट रहा है कि यादों की प्लेलिस्ट: जहां आवाज आज वाली और गाने आप वाले।

इस अनोखी थीम का मकसद है कि आज की युवा और ताजा आवाज, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पुराने और Evergreen गानों को नए अंदाज में प्रस्तुत करें। यानी इस सीजन में दर्शकों को टैलेंट, नॉस्टेल्जिया और संगीत का शानदार संगम देखने को मिलेगा। यादों की प्लेलिस्ट का कॉन्सेप्ट इस शो को और भी खास बनाता है। म्यूजिक न सिर्फ़ एंटरटेन करता है, बल्कि यह हमारी यादों को भी ताजा करता है। यही कारण है कि इस बार इंडियन आइडल दर्शकों को सिर्फ़ नई आवाज़ें ही नहीं, बल्कि पुराने गानों की खुशबू और उनकी भावनात्मक गहराई भी महसूस कराएगा।

टैलेंट और नॉस्टेल्जिया का संगम

हर सीज़न की तरह इस बार भी देशभर से आए नए गायक अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे। फर्क सिर्फ़ इतना होगा कि इस बार उनकी आवाज़ों में पुराने गानों का जादू घुला होगा। दर्शक क्लासिक मेलोडीज और सुपरहिट ट्रैक्स को नए अंदाज़ में सुनेंगे, जो न सिर्फ़ पुराने दिनों की याद दिलाएंगे बल्कि नएपन का अहसास भी देंगे।

प्रसारण की तारीख

इंडियन आइडल का यह नया सीजन 18 अक्टूबर 2025 से टीवी पर प्रसारित होगा। शो को दर्शक हर हफ्ते सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर देख पाएंगे, साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर भी उपलब्ध होगी। चैनल ने इस बार वादा किया है कि यह सीजन भावनाओं और संगीत का ऐसा कारवां बनेगा, जिसे हर उम्र का दर्शक एंजॉय करेगा।

शो की लोकप्रियता

इंडियन आइडल ने हमेशा से देश के टॉप सिंगर्स को पहचान दिलाई है। पिछले कई सीजन्स से इस शो ने ना सिर्फ़ टैलेंटेड सिंगर्स को प्लेटफॉर्म दिया है, बल्कि दर्शकों को ऐसे म्यूजिकल सफर से रूबरू कराया है जो सालों तक याद रहता है। यही कारण है कि दर्शक हर बार बेसब्री से इसके नए सीजन का इंतजार करते हैं। इस बार 'यादों की प्लेलिस्ट' दर्शकों को एक बार फिर संगीत के साथ भावनाओं के सागर में डुबकी लगाने का मौका देने वाला है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा