Neha Kakkar Journey Eliminated From Indian Idol But Still Superstar
इंडियन आइडल से बाहर हुईं, फिर भी बन गईं सुपरस्टार, ऐसी थी नेहा कक्कड़ की जर्नी
बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ आज जन्मदिन हैं। वह 36 साल की हो गई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा ने 'इंडियन आइडल सीजन 2' के लिए ऑडिशन दिया।
मुंबई: आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार नेहा कक्कड़ अपना जन्मदिन मना रही हैं। 6 जून को जन्मीं नेहा 36 साल की हो गई हैं। एक वक़्त था जब नेहा धार्मिक जागरणों में गाकर अपने सपनों को आवाज़ देती थीं और आज वह इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा सुनी जाने वाली गायिकाओं में गिनी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा का बचपन आर्थिक संघर्षों में बीता। वह उत्तराखंड के ऋषिकेश से ताल्लुक रखती हैं और दिल्ली आकर परिवार के साथ जागरण में गाया करती थीं। छोटी उम्र से ही संगीत उनके जीवन का हिस्सा बन गया था। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने का सपना उन्हें 2005 में ‘इंडियन आइडल सीजन 2’ तक ले आया, जहां उन्होंने ऑडिशन दिया और शो में हिस्सा भी लिया।
हालांकि इंडियन आइडल में वह बहुत आगे तक नहीं जा पाईं, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दी। शो से जल्दी बाहर हो जाना उनके लिए झटका जरूर था, लेकिन उन्होंने इसे सीख और मोटिवेशन की तरह लिया। एक इंटरव्यू में नेहा ने खुद कहा था कि मैं चाहती थी कि लोग कहें देखो, वो नेहा कक्कड़ है। यही आत्मविश्वास और जुनून उन्हें आगे ले गया।
उनकी किस्मत बदली 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘सेकंड हैंड जवानी’ से। इस गाने ने उन्हें अचानक से सुर्खियों में ला दिया और उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बन गया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने दिए। सनी सनी, लंदन ठुमकदा, काला चश्मा, कर गई चुल, और आंख मारे जैसे गानों से हर पार्टी प्लेलिस्ट में जगह बनाई।
आज नेहा कक्कड़ सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक आइकन बन चुकी हैं। वह अब उसी शो इंडियन आइडल को जज करती हैं, जहां से उन्होंने अपना पहला बड़ा कदम रखा था। उनकी कहानी हमें बताती है कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि शुरुआत हो सकती है अगर आपके अंदर सपनों के लिए जुनून और मेहनत करने का हौसला हो।
Neha kakkar journey eliminated from indian idol but still superstar