प्रशांत तमांग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सलमान खान संग ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखने वाले थे प्रशांत तमांग, मौत से कुछ दिन पहले शेयर की थीं सेट की तस्वीरें

Prashant Tamang Last Film: इंडियन आइडल 3 के विजेता और मशहूर सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले थे।

स्नेहा मौर्या

Prashant Tamang Battle of Galwan Film Shooting Photos: इंडियन आइडल 3 के विजेता, मशहूर सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग के अचानक निधन की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 43 वर्ष की उम्र में दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें द्वारका स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगीत और अभिनय की दुनिया में प्रशांत की पहचान एक सादगी भरे लेकिन प्रेरणादायक कलाकार के रूप में थी।

प्रशांत तमांग ने साल 2007 में इंडियन आइडल 3 में हिस्सा लिया था। उस वक्त वे कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। एक आम पुलिसकर्मी से देश के चहेते सिंगर बनने तक का उनका सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना। दार्जिलिंग की पहाड़ियों से निकले प्रशांत ने अपनी सादगी और मधुर आवाज से पूरे देश का दिल जीत लिया था।

‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले थे प्रशांत तमांग

कम लोगों को पता है कि प्रशांत तमांग जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले थे। हालांकि फिल्म में उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन साल 2025 में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म सिटी, गोरेगांव से शूटिंग की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वे क्रू मेंबर्स के साथ दिखाई दिए थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि यह पल उनके लिए बेहद खास है और वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब प्रशांत के निधन के बाद यह फिल्म उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है।

फिल्म में उनके को-एक्टर अनुप बिक्रम शाही ने भी उन्हें याद करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि सेट पर प्रशांत बेहद मिलनसार और पॉजिटिव इंसान थे और उनकी अचानक मौत पर यकीन करना मुश्किल है। प्रशांत तमांग के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग से उनका जुड़ाव और कोलकाता पुलिस में उनकी सेवाएं उन्हें बंगाल के लोगों के दिलों के बेहद करीब बनाती हैं।

एक बेटी और पत्नी को पीछे छोड़ गए सिंगर

पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रशांत तमांग ने साल 2011 में फ्लाइट अटेंडेंट गीता थापा से शादी की थी। उनकी एक बेटी आरिया है, जिससे वे बेहद प्यार करते थे। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपनी पत्नी और बेटी के साथ खूबसूरत पल साझा करते रहते थे। उनके असमय निधन से परिवार, फैंस और इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा