स्वतंत्रता दिवस स्पेशल सॉन्ग (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
मनोरंजन

Independence Day 2026: इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा है आजादी का जश्न, स्वतंत्रता दिवस पर जरूर सुने ये गानें

Independence Day Songs: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज्बा हर भारतीय के दिल में उमड़ता है। इस खास मौके पर सुनिए बॉलीवुड के 10 सुपरहिट देशभक्ति गाने, जो आज भी जोश भर देते हैं।

अपूर्वा नायक

Independence Day Special Bollywood songs: अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस ऐतिहासिक दिन को भारत स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाता है।

भारतीय सिनेमा का हमेशा से ही सामाजिक दृष्टिकोण से भी लोगों पर असर रहा है। ऐसे में आजादी को गहरायी तक महसूस करने के लिए आज की कुछ ऐसे सदाबहार गाने है, जो स्वतंत्रता दिवस पर आज भी हर घर में गुनगुनाए जाते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के वो टॉप 10 गानें जो आपमें देशप्रेम और जोश की भावना जगा देते हैं।

1. ये देश है वीर जवानों का

फिल्म नया दौर का ये गाना आज भी उन सदाबहार गानों में से एक है, जो स्वतंत्रता दिवस की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है। ये गाना दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया था, जिसे साहिर लुधयानवी ने लिखा था। इस गाने के गायक मोहम्मद रफी और एस. बलबीर थे।

2. छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी

फिल्म हम हिंदुस्तानी का गाना 'छोड़ों कल की बातें कल की बात पुरानी नए दौर में लिखेंगे हम मिलकर नई कहानी हम हिंदुस्तानी' आज भी देशभक्ति के गानों की लिस्ट में सबसे आगे है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये गाना और भी खास बन जाता है।

3. भारत का रहने वाला हूं

मनोज कुमार और सायरा बानो की आइकॉनिक फिल्म पूरब और पश्चिम के एवरग्रीन गानों में सबसे हिट गाना 'भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं' माना जाता है। मनोज कुमार पर फिल्माए इस गाने के बिना आजादी का जश्न आज भी अधूरा माना जाता है।

4. ऐ मेरे वतन के लोगों

लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया ये गाना आज भी सुनने वाले की आंखों में पानी लेकर आ जाता है। ये गाना देश पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों के बलिदान के लिए समर्पित है।

5. मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन

फिल्म दिलजले का ये गाना अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया है। जब भी कोई मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन गाना सुनता है, तो उसके अंदर देशभक्ति की भावना और भी ज्यादा मजबूत हो जाती है।

6. ऐसा देश है मेरा

वीर जारा के आइकॉनिक गानों की लिस्ट में एक ऐसा देशभक्ति का गाना भी शामिल है, जो आपके मन में भारत की एक अलग ही पहचान को दर्शाता है। आज भी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होने वाले प्रोग्राम इस गाने के बिना अधूरे माने जाते हैं।

7. वंदे मातरम

ए.आर. रहमान का 'वंदे मातरम' देशभक्ति संगीत के सबसे चर्चित गीतों में से एक है। रिलीज के बाद से ही इस गीत ने लोगों के बीच खास जगह बनाई और आज भी स्वतंत्रता दिवस पर इसकी गूंज सुनाई देती है।

8. आई लव माई इंडिया

फिल्म परदेस का 'आई लव माई इंडिया' देश के प्रति गर्व और प्रेम की भावना को सामने लाता है। शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी अभिनीत इस फिल्म का यह गीत आज भी बेहद लोकप्रिय है।

9. संदेशे आते हैं

फिल्म बॉर्डर का 'संदेशे आते हैं' भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं को बयां करता है। स्वतंत्रता दिवस और कारगिल विजय दिवस जैसे मौकों पर यह गीत आज भी लोगों को भावुक कर देता है।

10. तेरी मिट्टी

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का 'तेरी मिट्टी' आधुनिक दौर के सबसे चर्चित देशभक्ति गीतों में शामिल है। यह गीत देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की भावनाओं और त्याग को मार्मिक तरीके से सामने रखता है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस